Home » झारखंड » पलामू » छत्तरपुर में भाजपा का संकल्प यात्रा कार्यक्रम कल

छत्तरपुर में भाजपा का संकल्प यात्रा कार्यक्रम कल

गौरीशंकर सिंह, छतरपुर : प्रखण्ड के फुलवारी मैदान, बारा में भाजपा का संकल्प यात्रा कार्यक्रम आगामी 04 अक्टूबर को आयोजित होगा। इसकी जानकारी पूर्व सांसद व भाजपा नेता मनोज कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि इस संकल्प यात्रा कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर भाजपा पार्टी द्वारा जोर-शोर से इसकी तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि बाबूलाल मरांडी के इस कार्यक्रम में छत्तरपुर-पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों से हजारों भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। वहीं सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार ने बताया कि संकल्प यात्रा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

0
0

RELATED LATEST NEWS

error: Content is protected !!