Home » झारखंड » पलामू » भ्रष्टाचार एवं जेएसएससी नियुक्ति प्रक्रिया में कदाचार के विरुद्ध मंडल भाजपा ने दिया धरना

भ्रष्टाचार एवं जेएसएससी नियुक्ति प्रक्रिया में कदाचार के विरुद्ध मंडल भाजपा ने दिया धरना

राजेश प्रसाद गुप्ता, हरिहरगंज : झारखंड आंदोलन को बेचने वाले सत्ता पाते ही यहां के संसाधनों को लूट रहे हैं। भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उक्त बातें सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंद्र कुमार सिंह उर्फ बब्लू सिंह ने प्रखंड परिसर में कही । वे भाजपा मंडल इकाई द्वारा आयोजित भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति जमीन के दस्तावेजों में हेराफेरी कर जमीन लूट रहा है। जब ईडी का छापा पड़ता है तो 48 घंटा तक गायब रहता है।घर से बरामद रूपयों का ब्योरा नहीं दे पाता है। ऐसे लोगों का स्थान जेल ही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भ्रष्ट लोगों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई से जनता खुश है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, केन्द्र सरकार की 110 योजनाओं को अस्थिर करने पर लगी है। राज्य सरकार स्थायी नीति नहीं बना पायी और सिर्फ जनता को गुमराह करने में लगी है।सरकार प्रदेश को लूट रही है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां अपना काम कर रही है और मोदी सरकार भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने कहा कि न किसान संकट में है और न संविधान संकट में है। सिर्फ भ्रष्टाचारियों की दुकान संकट में है। इस बार भाजपा चार सौ पार कर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। बाद में बीडीओ की अनुपस्थिति में प्रधान सहायक सरयू बैगा ने धरना स्थल पर आकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बल्लु बलराम ने की तथा संचालन मंडल महामंत्री सन्नी गुप्ता ने किया। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंपई सोरेन सरकार के विरुद्ध विभिन्न स्लोगण लिखी तख्तीय को हाथ में लिए अररुआ मिडिल स्कूल के मैदान से एनएच 98 होते हुए ब्लॉक परिसर तक रैली निकाली। इस अवसर पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन, सांसद प्रतिनिधि अरुण मिश्रा, भाजयुमो मंडल चन्दन जायसवाल,सतेन्द्र पासवान, सतेन्द्र मेहता, भीमसेन शर्मा, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, करण राजवीर, ओमप्रकाश सिंह, मुन्ना मेहता, बीनू जायसवाल, धनंजय यादव, सिकंदर पासवान, भीष्म नारायण सिंह, संतोष कुमार, गौतम कुमार सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!