Home » झारखंड » राँची » पांकी : महाशिवरात्रि को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, डीडीसी ने पांकी पहुंच कर लिया तैयारियों का जायजा

पांकी : महाशिवरात्रि को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, डीडीसी ने पांकी पहुंच कर लिया तैयारियों का जायजा

पलामू डेस्क : आगामी 08 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व है। इस पर्व को लेकर पलामू जिला प्रशासन बिल्कुल अलर्ट मोड में है। पलामू डीडीसी रवि आनंद तथा मेदिनीनगर के नगर आयुक्त मो जावेद हुसैन ने पांकी प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर शिवरात्रि को लेकर जारी तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाजार क्षेत्र के साथ-साथ श्रीराम जानकी मंदिर, मस्जिद चौक व राहेवीर पहाड़ी शिव मंदिर पहुंचकर पूरी तैयारी को बारीकी से देखा व समझा।

इस बार सद्भावना विकास मंच द्वारा लगाया जा रहा है तोरण द्वार

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष महाशिवरात्रि के मौके पर पांकी में के मस्जिद चौक पर तोरण द्वार लगाने को लेकर दोनों समुदाय में विवाद हुआ था। पुराने विवाद को देखते हुए प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड में था। प्रशासन ने दोनों पक्षों की बैठक कराकर आपसी समन्वय स्थापित करवाया तथा सर्वसम्मति से सदभावना विकास मंच का गठन किया गया। समन्वय स्थापित होने के उपरांत मस्जिद चौक के विवादित स्थल पर सद्भावना विकास मंच द्वारा तोरण द्वार लगाया जा रहा है। डीडीसी ने उक्त स्थल का भी निरीक्षण किया तथा अधीनस्थ अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश भी दिया।

सामाजिक समरसता को कायम रखते हुए महाशिवरात्रि मनाएं लोग : डीडीसी

मौके पर पलामू डीडीसी रवि आनंद ने कहा कि हम महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर पांकी में इसकी तैयारी का जायजा लेने पहुंचे हैं। हमारा लक्ष्य है कि लोग शांति और भाईचारे के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाएं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग क्षेत्र की सामाजिक समरसता को कायम रखते हुए त्योहार को पूरे उल्लास के साथ मनाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि लोग सोशल मीडिया से परहेज करते हुए पर्व का आनंद लें। सोशल मीडिया से फैलने वाली अफवाहें से दूर रहें। किसी भी घटना या मैसेज पर बिना वेरीफिकेशन के विश्वास नहीं करें तथा असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाये जा रहे अफवाहों की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।मौके पर सीओ राज कुंवर सिंह, प्रमुख पंचम प्रसाद, बीडीओ अरुण कुमार मुंडा, पुलिस निरीक्षक पूनम टोप्पो, प्रोबेश्नर एसपी सह थाना प्रभारी गौरव गोस्वामी, पुलिस अवर निरीक्षक उत्तम तिवारी तथा सद्भावना विकास मंच के कई सदस्य उपस्थित रहे।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पांकी में तरावीह की नमाज मुकम्मल, जश्ने मिलाद में बताया गया रमजान व कुरआन की फ़ज़ीलत

पलामू डेस्क : पांकी प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद चौक स्थित अहले सुन्नत जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई।

error: Content is protected !!