आजाद दर्पण डेस्क : लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देश भर में सात चरणों में लोकसभा चुनाव कराए जाने की घोषणा की है। झारखंड में कूल 14 लोकसभा सीट है, जिनमें पांच सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए तथा एक सीट अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है। वहीं आठ सीट अनारक्षित है। यहां सभी 14 लोकसभा सीटों के लिए चार चरणों में चुनाव होगा। झारखंड में चौथे, पांचवें, छठे तथा सातवें चरण में लोकसभा चुनाव कराए जाएंगे।
जानें किस सीट पर कब होगा चुनाव
चौथा चरण (झारखंड का पहला चरण) : – पलामू, लोहरदगा, सिंहभूम, खूंटी – 13 मई 2024
पांचवां चरण (झारखंड का दूसरा चरण) : – चतरा, कोडरमा, हजारीबाग – 20 मई 2024
छठा चरण (झारखंड का तीसरा चरण) : – गिरिडीह, धनबाद, रांची, जमशेदपुर – 25 मई 2024
सातवां चरण (झारखंड का चौथा चरण) : – राजमहल, दुमका, गोड्डा – 01 जून 2024

Author: Shahid Alam
Editor