Home » झारखंड » राँची » बड़ी खबर : झारखंड के तीन सीटों के लिए कांग्रेस ने किया प्रत्याशियों का ऐलान, खूंटी से कालीचरण मुंडा, लोहरदगा से सुखदेव भगत तथा हजारीबाग से जेपी पटेल होंगे कांग्रेस उम्मीदवार

बड़ी खबर : झारखंड के तीन सीटों के लिए कांग्रेस ने किया प्रत्याशियों का ऐलान, खूंटी से कालीचरण मुंडा, लोहरदगा से सुखदेव भगत तथा हजारीबाग से जेपी पटेल होंगे कांग्रेस उम्मीदवार

रांची डेस्क : लोकसभा चुनाव को लेकर अभी एक बड़ी खबर सामने आई है। झारखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश के तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई पार्टी के केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक के उपरांत कांग्रेस ने अपने 14 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दिया है। सूची में झारखंड के तीन खूंटी, लोहरदगा और हजारीबाग सीट से प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। कांग्रेस ने खूंटी से कालीचरण मुंडा, लोहरदगा से सुखदेव भगत तथा हजारीबाग से जयप्रकाश भाई पटेल को उम्मीदवार बनाया है। उल्लेखनीय है कि मांडू विधायक जेपी पटेल हाल ही में भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। वहीं कालीचरण मुंडा पिछले लोकसभा चुनाव में काफी कम अंतर से चुनाव हारे थे।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

error: Content is protected !!