Home » झारखंड » पलामू » पलामू के छत्तरपुर में दुर्गावाहिनी-मातृशक्ति ने निकाला शौर्य संचलन

पलामू के छत्तरपुर में दुर्गावाहिनी-मातृशक्ति ने निकाला शौर्य संचलन

गौरी शंकर सिंह, छतरपुर : विश्व हिंदू परिषद की महिला संगठन दुर्गावाहिनी-मातृशक्ति प्रखंड इकाई द्वारा संयोजिका कोमल नयन व निक्की गुप्ता के नेतृत्व में बाजे-गाजे के साथ शहर में शौर्य संचलन निकाला गया। सफेद सलवार-कुर्ता पर भगवा दुपट्टा और भगवा ही साफा बांधे हुए सैकड़ों दुर्गावाहिनी बहनें पारंपरिक हथियार लिए सड़कों से गुजरी तो वातावरण हिंदुत्व के भाव और जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। शौर्य संचलन मंगलवार को देर शाम राम जानकी मंदिर परिसर से शुरू हुआ तथा मुख्य पथ से होते हुए विभिन्न मुहल्ले व चौक-चौराहे का भ्रमण करते हुए पुनः वहीं आकर संपन्न हुआ। इस दौरान पूरे रास्ते हिंदुत्व और जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे। शौर्य संचलन की शुरुआत से पूर्व रामजानकी मंदिर में शस्त्र और शास्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की और हिंदुत्व की अवधारणा को प्रबल बनाने का संकल्प दोहराया। शौर्य संचलन में खूंटी से आई प्रिया मुंडा, विहिप के जिला उपाध्यक्ष अनामिका सिंह, मंत्री दामोदर मिश्र, सह मंत्री पप्पू सिंह, नगर अध्यक्ष दीपक गुप्ता, बजरंग दल संयोजक संदीप गुप्ता, सह संयोजक हिमांशु पांडेय, मातृशक्ति संरक्षक उमा शुक्ल, बजरंग दल सह संयोजक सोनू सिंह, मोनू गुप्ता, विहिप के प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र यादव, टोन वर्मा, अंकित दास, बिट्टू जॉन, सोनू गुप्ता, संतोष गुप्ता, अमित ठाकुर, योगी बघेल, सुड्डू विश्वकर्मा, निकिता, लवली, नीतू गुप्ता, पूनम, प्रियंका, रानी, प्रियांशु, कृतिका, आंचल, खुशी, शालू,शिवानी, सोनी,अनु, सत्यम सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

हम सभी को शस्त्र और शास्त्र दोनों का ज्ञान होना आवश्यक : विहिप जिला उपाध्यक्ष अनामिका सिंह

आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए विहिप की जिला उपाध्यक्ष अनामिका सिंह ने कहा कि हम सभी को शस्त्र और शास्त्र दोनों का ज्ञान होना आवश्यक है। शास्त्र हमें हमारे धर्म, संस्कृति की जानकारी देते है तो यह भी बताते हैं कि क्या गलत है और क्या सही। वहीं शस्त्र का ज्ञान आत्मरक्षा, समाज कल्याण और देशहित के लिए जरूरी है। सभी को इतना तो जानना ही चाहिए कि नैतिक रूप से आवश्यकता पड़ने पर शस्त्रों का उपयोग कर सकें। उन्होंने अपने उद्बोधन में बालिकाओं से सशक्त बनने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही उमा शुक्ला ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वे न सिर्फ परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहीं हैं, बल्कि समाज और देश की सेवा भी कर रहीं हैं। उन्होंने महिलाओं से दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति जैसे संगठनों से जुड़कर राष्ट्रवाद की मुख्यधारा में शामिल होने की बात भी कही। शहर में दुर्गावाहिनी-मातृशक्ति द्वारा निकाले गए शौर्य संचलन का जगह-जगह स्वागत किया गया। वहीं व्यवसायी सह समाजसेवी अनिल पासवान, अजय गुप्ता, टिचू सिन्हा, प्रदीप प्रसाद, टिंकू ठाकुर आदि द्वारा रास्ते में दुर्गावाहिनी बहनों के लिए पेयजल व शरबत की व्यवस्था की गई थी। शौर्य संचालन के दौरान विधि व्यवस्था के लिए महिला थाना प्रभारी मुन्नी कुमारी, छत्तरपुर थाना प्रभारी राजेश रंजन, एसआई राहुल कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान सजगता के साथ मौजूद रहे।

PURIX Toilet Cleaner के जिला तथा ब्लॉक लेवल पर डीलरशिप लेने के लिए +916206994115 पर व्हाट्सअप या कॉल करें।

PURIX Toilet Cleaner के जिला तथा ब्लॉक लेवल पर डीलरशिप लेने के लिए +916206994115 पर व्हाट्सअप या कॉल करें।
Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पांकी में तरावीह की नमाज मुकम्मल, जश्ने मिलाद में बताया गया रमजान व कुरआन की फ़ज़ीलत

पलामू डेस्क : पांकी प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद चौक स्थित अहले सुन्नत जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई।

error: Content is protected !!