पलामू डेस्क : जिले के पड़वा थाना क्षेत्र में मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं हादसे में चार मजदूर घायल भी हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए एमएमसीएच, मेदिनीनगर में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के बाद आक्रोशित मजदूरों ने एनएच-75 जाम कर दिया। पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हो गया।
कैसे हुआ हादसा
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रांची से मुड़ीसेमर एनएच-75 के चौड़ीकरण का काम एनएचएआई की देखरेख में चल रहा है। निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को लेकर एक पिकअप वाहन (डब्ल्यूबी 33 बी-4269) पलामू के पड़वा थाना क्षेत्र जा रहा था। इसी दौरान पिकअप वाहन तेज रफ़्तार के कारण लोहड़ा गांव के पास असंतुलित होकर पलट गया। इस हादसे में कमल मेहता नामक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में चार अन्य मजदूर घायल हो गए। आनन-फानन में घायल मजदूरों को इलाज के लिए एमएमसीएच, मेदिनीनगर में भर्ती कराया गया है।
आक्रोशित मजदूरों ने किया सड़क जाम
घटना के बाद आक्रोशित मजदूरों ने एनएच-75 को जाम कर दिया। मजदूर मृतक के आश्रित को 10 लाख मुआवजा व नौकरी देने की मांग कर रहे थे। दुर्घटना व जाम की सूचना मिलने के बाद पड़वा थाना प्रभारी चंद्रशेखर यादव ने मौके पर पहुंच कर प्रशासनिक पदाधिकारी की मौजूदगी में मजदूरों से बात की। पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों के उचित करवाई के आश्वासन के बाद मजदूरों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शानदार क्वालिटी के टॉइलेट क्लीनर Purix Toilet Cleaner का जिला व ब्लॉक लेवल पर डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए 6206994115 पर संपर्क करें।
शानदार क्वालिटी के टॉइलेट क्लीनर Purix Toilet Cleaner का जिला व ब्लॉक लेवल पर डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए 6206994115 पर संपर्क करें।

Author: Shahid Alam
Editor