Home » झारखंड » पलामू » विश्रामपुर : भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए चलाया गया जनसम्पर्क अभियान

विश्रामपुर : भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए चलाया गया जनसम्पर्क अभियान

नरेंद्र सिंह, विश्रामपुर : पलामू संसदीय सीट के चुनाव बिलकुल नजदीक पहुंचने के साथ भाजपा ग्रामीण और नगर मंडल टीम अपने लोस प्रत्याशी बीडी राम को लगातार तीसरी बार विजयी बनाने के लिए धुंआधार प्रचार व जनसंपर्क अभियान के जरिए मोदी सरकार के कल्याणकारी नीतियों की जानकारी मतदाता तक पहुंचा कर उन्हें रिझाने का प्रयास कर रही है। भाजपा के इस प्रचार अभियान के तहत विश्रामपुर के लालगढ़, पंजरीकला, गुरी, भंडार तथा केतातकला पंचायत के अधिकांश गांव में सघन जनसंपर्क चलाया गया।इस दौरान पहरगेरुवा, बलुवाहा, उलीपहाड़ी, शंकरडीह सहित स्थान दर्जनभर स्थानों पर जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मतदाताओं को मोदी सरकार के कार्यकाल में चलाई जा रही सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। प्रचार कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे भाजपा केप्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने लोगों से भाजपा प्रत्याशी बीडी राम को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाने का अपील भी किया। लोगों से 13 मई को पहले सुबह 6 बजे मतदान केन्द्र पर जाकर मतदान करने, फिर जलपान करने की अपील की। इस पूरे कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष डॉ अमरेश तिवारी, दामोदर प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष शिववंश मिश्र, सत्येंद्र नारायण सिंह, सुनील कुमार चौधरी, मुखिया धर्मेंद्र चौधरी, राधाकृष्ण साव, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीता देवी, किरण देवी, दामोदर प्रसाद यादव, बुल्लू पासवान, कुश कुमार ओझा, सतीश्वर प्रसाद सिंह, पंसस दयाल विश्वकर्मा, सपंकज तिवारी, संजय चंद्रवंशी, बबन सिंह, उपेंद्र तिवारी, मनोज दुबे, अनिल पासवान आदि शामिल थे।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!