Home » झारखंड » पलामू » विश्रामपुर : तोलरा स्थित विष्णु मंदिर में वार्षिकोत्सव पर निकली गई भव्य कलश यात्रा

विश्रामपुर : तोलरा स्थित विष्णु मंदिर में वार्षिकोत्सव पर निकली गई भव्य कलश यात्रा

नरेंद्र सिंह, विश्रामपुर : पलामू जिले के विश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत तोलरा पंचायत मुख्यालय स्थित विष्णु मंदिर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष्य में गुरुवार को कलशयात्रा निकाली गई। भव्य कलश यात्रा में सैंकड़ों श्रद्धालु नारियल कलश लिए जय श्री राम, जय श्री विष्णुदेव के उदघोष के साथ कोयल व तहले नदी के संगम से मंत्रपूजित जल भरकर विष्णु मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किए। तोलरा के युवा समाजसेवी विपिन कुमार तिवारी बतौर मुख्य यजमान सपत्नीक ने विधि-विधान से पूजा कर बड़ा कलश मंदिर में स्थापित किया। विष्णु मंदिर संचालन कमिटी के अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, संरक्षक बीरेन्द्र तिवारी, सचिव गोखूला तिवारी ने बताया कि वार्षिकोत्सव समारोह के क्रम में 25 मई रविवार को जय-विजय की प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर 25 मई को रविवार की संध्याकाल में भंडारा व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस कलश यात्रा में सुमंत तिवारी, संजय तिवारी, धनंजय तिवारी, रविन्द्र तिवारी, अरुण त्रिवेदी, कौशल तिवारी, कमल तिवारी, सिद्धनाथ तिवारी, अगस्त तिवारी, मुकेश तिवारी, राजेश तिवारी, आलोक तिवारी, उपेन्द्र तिवारी सहित सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

error: Content is protected !!