Home » झारखंड » पलामू » विश्रामपुर : तोलरा स्थित विष्णु मंदिर का तीन दिवसीय प्रथम वार्षिकोत्सव सम्पन्न

विश्रामपुर : तोलरा स्थित विष्णु मंदिर का तीन दिवसीय प्रथम वार्षिकोत्सव सम्पन्न

नरेंद्र सिंह, विश्रामपुर : पलामू जिले के विश्रामपुर प्रखंड के तोलरा गांव स्थित विष्णु मंदिर का तीन दिवसीय पहला वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। भगवान विष्णु के द्वारपाल के रूप में मंदिर में जय-विजय की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का धार्मिक अनुष्ठान शनिवार दिन में संपन्न हुआ। इसके समापन पर महभंडारा का आयोजन किया गया जो शनिवार देर रात तक चलता रहा।इस क्रम में गांव के वयोवृद्ध को कमिटी के द्वारा सम्मानित किया गया। रात्रि में गढ़वा से आई मानस मंडली के द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ संपन्न हुआ। पूरे धार्मिक अनुष्ठान से तोलरा पंचायत मुख्यालय क्षेत्र धर्मनगरी में तब्दील हो गया। 45सदस्यीय मानस मंडली की भावपूर्ण प्रस्तुति से लोग हनुमान भक्ति में लीन दिखे। मधुर आवाज में तीन घंटे तक मानस मंडली गढ़वा की टीम ने सुंदरकांड की भावपूर्ण प्रस्तुति ने खूब प्रभावित किया। विष्णु मंदिर संचालन कमिटी के पदाधिकारी और सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर पूरी तन्मयता से जुड़े रहे। सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम में झारखंड विकास पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष विकास दूबे, गंगा कंस्ट्रक्शन के सह प्रोपराइटर सह समाजसेवी बबलू पांडेय, राजद के झारखंड प्रदेश महासचिव सह एडवोकेट पप्पू सिंह, सुनील पांडेय, सेवानिवृत एसआई देवनारायण तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक सुनील तिवारी, अंचलाधिकारी शिवपूजन तिवारी, एडवोकेट कमल तिवारी, सिद्धनाथ तिवारी, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रोहित कुमार तिवारी, भाजपा के वरीय नेता डॉ बी पी शुक्ल, मंडल अध्यक्ष डॉ अमरेश तिवारी, विष्णु मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, सचिव गोखूल तिवारी, कोषाध्यक्ष धनंजय तिवारी, संरक्षक विरेन्द्र तिवारी, सुमंत तिवारी, संजय तिवारी, प्रवक्ता राम निवास तिवारी, मुकेश तिवारी, अरुण त्रिवेदी, रविन्द्र तिवारी, रासबिहारी तिवारी, राजेश तिवारी, धीरन तिवारी, अगस्त तिवारी, कौशल तिवारी, उपेन्द्र तिवारी, रामानंद तिवारी, आलोक तिवारी, विष्णु मंदिर निर्माण कमिटी के अध्यक्ष तुलसी तिवारी आदि मंदिर के प्रथम वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को प्रभावी बनाने में पूर्ण रूप से अपना योगदान दिया।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!