Home » झारखंड » राँची » पलामू : 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पलामू : 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पलामू डेस्क : जिले से एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस इस कुकृत्य में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र का है। आरोपी ने गत् 25 मई को नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी देवनाथ सिंह उर्फ देवनाथ कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हैंडपंप से पानी भरने के दौरान अपहरण कर दिया घटना को अंजाम 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय नाबालिग पीड़िता गत् 25 मई को हैंडपंप पर पानी भर रही थी। इसी दौरान आरोपी देवनाथ सिंह उर्फ देवनाथ कुमार मौके पर पहुंचा और नाबालिग का अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद आरोपी नाबालिग को गांव के नदी किनारे ले गया, जहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। इधर पीड़िता ने घर पहुंच कर परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने मनातू थाना को पूरे मामले की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराया था। 

क्या कहते हैं थाना प्रभारी 

घटना के संबंध में मनातू थाना प्रभारी निर्मल उरांव ने बताया कि पीड़िता के हैंडपंप पर पानी भरने के दौरान आरोपी ने अपहरण कर घटना को अंजाम दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार होकर अपने रिश्तेदार के घर छिपा हुआ था। सूचना मिलने के उपरांत पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

error: Content is protected !!