Home » झारखंड » राँची » मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रक्षा बंधन पर देंगे झारखंड की बहनों को तोहफा, मईंया सम्मान योजना की राशि भेजी जाएगी अकाउंट में

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रक्षा बंधन पर देंगे झारखंड की बहनों को तोहफा, मईंया सम्मान योजना की राशि भेजी जाएगी अकाउंट में

Oplus_131072

आज़ाद दर्पण डेस्क: रक्षा बंधन के दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड की महिलाओं को रक्षा बंधन पर तोहफा देने की तैयारी कर रहे है। झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना की राशि रक्षा बंधन के दिन वितरित करने की तैयारी प्रशासनिक स्तर पर चल रही है। मुख्यमंत्री चाहते है कि रक्षा बंधन के दिन ही वो झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना के तहत उपहार स्वरूप महिलाओं के अकाउंट में एक हजार रूपया भेजा जाए। 19 अगस्त को मुख्यमंत्री सांकेतिक रूप से 151 महिलाओं के अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से एक हजार रूपया भेजेंगे। इसके साथ ही झारखंड में इस योजना की विधिवत शुरूआत हो जाएगी। जिन महिलाओं द्वारा भरे गए अकाउंट में कोई गड़गड़ी नहीं पाई जाएगी उनके खाते में एक हजार रूपये जाने शुरू हो जाएंगे और हर महीने की 15 तारीख को राशि खाते में चली जाएगी। झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना हेमंत सोरेन की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत 21 वर्ष से 49 वर्ष के बीच के करीब 48 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। शुरूआती दिक्कत के बाद इस योजना में पंजीयन ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार तक 29 लाख आवेदन आ चुके है। इस योजना को लेकर मिल रहे उत्साह से मुख्यमंत्री काफी खुश नजर आ रहे है। सोमवार को उन्होने योजना के पंजीयन की रफ्तार को लेकर पोस्ट किया कि पंचायत से लेकर ज़िलों, विभागों एवं मंत्रालय के सभी कर्मियों को साधुवाद।

Mahboob Alam
Author: Mahboob Alam

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!