Home » झारखंड » राँची » शराबी बेटे ने चाकू से वार कर पिता की कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शराबी बेटे ने चाकू से वार कर पिता की कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची डेस्क : जिले में एक शराबी बेटे ने अपने पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज मामला राजधानी रांची के बुढ़मु प्रखण्ड के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के रिम्स भेज दिया है।

शराब के नशे में हुए विवाद के बाद बेटे ने कर दी पिता की हत्या 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रांची जिले के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के मुड़लाटोली निवासी साधो उरांव अपने गांव में ही मेहनत मजदूरी कर अपना गुजरा करता था। वह घर में अपने बेटे अमित कुमार के साथ रहता था। बेटा अमित शराब का आदि था। शराब के नशे में उसका अक्सर अपने पिता से विवाद होता था। मंगलवार की रात में भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद शराब के नशे में बेटे ने चाकू से वार कर अपने पिता की हत्या कर दी। पिता की हत्या के बाद उसने फिर से शराब का सेवन किया।

गांव वालों ने मृतक के दामाद को दी घटना की जानकारी 

घटना के जानकारी जैसे ही गांव वालों को हुई, गांववालों ने सबसे पहले घटना की जानकारी मृतक के हनतई निवासी दामाद को दी। दामाद ने फोन से घटना की सूचना बुढ़मु थाना को दी, जहां से ठाकुरगांव थाने को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर हत्यारोपी पुत्र अमित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ल एकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। वहीं पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ के साथ-साथ मामले के अग्रतर कारवाई में जुट गई है।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!