आज़ाद दर्पण डेस्क, रांची : समाजवादी पार्टी के झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मो अबरार अंसारी के घर तरावीह की नमाज मुकम्मल होने पर जश्ने मिलाद का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि तरावीह की नमाज रमजान के महीने में पढ़ी जाती है। इसमें रोजेदार रात के समय में कुरआन की तिलावत को नमाज की हालत में सुनते हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष के घर तरावीह की नमाज रमजान के चांद रात को शुरू हुई थी। पलामू के पांकी निवासी हाफ़िज़ गुलाम सरवर साहब ने तरावीह के दौरान नमाजियों को मुकम्मल कुरआन सुनाया। मंगलवार के ग्यारहवें में दिन कुरआन की तिलावत संपन्न होने के बाद जश्ने मिलाद का आयोजन किया गया। जश्ने मिलाद में मस्जिद अल कमर के खतिब व इमाम मौलाना सज्जाद नईमी ने उपस्थित लोगों को दीनो शरीयत की बातों को बताया। उन्होंने लोगों को अल्लाह व उसके प्यारे रसूल के बताये रास्ते पर चलने की अपील की। उन्होंने मौके पर कुरआन के फज़ाइल की जानकारी भी लोगों को दी। मौके पर हाफ़िज़ गुलाम सरवर साहब को 25000 रुपये नज़राना के तौर पर दिया गया। वहीं उन्हें कई तोहफ़े भी दिये गये।
कौन-कौन रहे मौजूद
तरावीह के उपरांत आयोजित जश्ने मिलाद में अल-कमर कॉलोनी के अंजुमन बरकाते रज़ा के सदर आजाद अंसारी, खजांची मुस्ताक अंसारी, महबूब अंसारी, तौकीर अंसारी, नुरुल्लाह अंसारी, आसिफ रज़ा, शमशेर आलम, अफरोज राईन, मकबूल अंसारी, फिरोज अंसारी, वसीम खान, हाफ़िज़ जुनैद अंसारी, इरशाद आलम, फहीम अकरम, नौशाद अंसारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Author: Shahid Alam
Editor