Home » झारखंड » गिरीडीह » बिजली के तार के चपेट में आने से झुलसी तीन महिलायें, सात मवेशियों की मौत

बिजली के तार के चपेट में आने से झुलसी तीन महिलायें, सात मवेशियों की मौत

आज़ाद  दर्पण डेस्क : गिरिडीह जिले के गावां प्रखंड में बिजली की तार के चपेट में आने से सात मवेशियों की मौत हो गई। घटना में तीन महिलाएं भी बिजली के तार की चपेट में आकर झुलस गई हैं। घटना जिले के गावां प्रखंड के नगवां पंचायत अंतर्गत चक गांव की है। घायल महिलाओं का गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है।

कैसे घटी घटना

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नगवां पंचायत के चक गांव निवासी अर्जुन यादव व महेंद्र यादव के घर के ऊपर से बिजली का तार गुजरा था, जो काफी कमजोर हो चुका था। बुधवार की देर रात में तार टूट कर घर के सामने मवेशियों पर गिर गया, जिससे मवेशियों की तत्काल मौत हो गयी। तार गिरने के बाद मवेशियों के चीखने की आवाज सुनकर जब घर की महिलाएं बाहर निकली तो वे भी तार की चपेट में आ गई और झुलस गई। परिजन तत्काल घायलों को लेकर गावां सीएचसी पहुंचे, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

कौन-कौन हुए घायल

घटना महेन्द्र यादव की पत्नी फुलवा देवी, अर्जुन यादव की पत्नी मन्नू देवी व अर्जुन यादव की पुत्री रविता देवी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। जबकि महेन्द्र यादव के दो बैल व दो बछड़ा तथा अर्जुन यादव के दो गाय व एक बछड़ा घटना के शिकार हुए हैं।

क्या कहते हैं मुखिया

घटना के संबंध में नगवा मुखिया मेराजुद्दीन ने बताया कि तार की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी थी। पूर्व में विभाग को लिखित आवेदन देकर तार बदलने की मांग की गई थी। लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण तार नहीं बदला जा सका। इसका नतीजा है कि सात जानवर मर गए और तीन महिलाएं अपनी जिंदगी के लिए मौत से लड़ रही हैं। मुखिया ने यथाशीघ्र तार बदलने की मांग की। उन्होंने तार नहीं बदले जाने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!