Home » झारखंड » कोडरमा » पांच अभियुक्त गिरफ्तार, वन रक्षियों पर हमला करने का है आरोप

पांच अभियुक्त गिरफ्तार, वन रक्षियों पर हमला करने का है आरोप 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी व अन्य

आज़ाद दर्पण डेस्क : कोडरमा जिले के डोमचांच थाना की पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन सभी लोगों के विरुद्ध डोमचांच थाना में अवैध रूप के लड़की काटने के दौरान पकड़े जाने के बाद वनरक्षियों रोकने के बाद उन पर जानलेवा हमला करने तथा ट्रैक्टर को लेकर भागने का मामला दर्ज था। इस संबंध में एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि कांड वादी ललन किशोर ने लिखित आवेदन देकर थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव निवासी अमृत यादव उर्फ अमरिक यादव, सूरज यादव, चंदन यादव, रामदेव यादव, दीपनारायण यादव, दिनेश यादव, राशि यादव, पिंकू यादव, रवि यादव उर्फ कारू, पंकज यादव, धीरू यादव, अरुण यादव एवं 10- 15 अज्ञात के विरुद्ध के कांड संख्या 122/23, दिनांक 18.09.2023, RT-147/ 149/ 341/ 324/- 326/307/ 353/ 379/ 427/ भादवि एवं 33 भारतीय वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया था। प्राथमिकी के अनुसार गश्ती दल के साथ वनरक्षी राजेश शर्मा, अभिमन्यु कुमार एवं विभागीय वाहन चालक बंटी कुमार ग्राम बगडूजोत, नईटांड जंगल में गस्ट कर रहे थे। इसी दौरान उपरोक्त अभियुक्तो द्वारा विभिन्न प्रजाति के कच्ची लकड़ी का लगभग 80 पीस बोटा ट्रैक्टर पर लोड कर ले जाया जा रहा था। जब वनकर्मियों ने उन्हें रोका तो उनलोगों ने कुल्हाडी एवं लाठी, डंडे से वनकर्मियों पर जान लेवा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया तथा ट्रेक्टर को जबरन लेकर भागने में सफल हो गये। एसपी ने बताया कि उक्त घटना में सम्मिलित सभी अभियुक्तों पर लगातार पुलिस टीम द्वारा निगरानी रख छापामारी की जा रही थी। छापामारी के क्रम में कांड के प्राथमिकी अभियुक्त सिमरिया गांव निवासी रामदेव यादव, धीरू यादव को सिमरिया से गिरफ्तार किया गया एवं सिमरिया निवासी दिनेश यादव को ग्राम निरू पहाड़ी चौक से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही सिमरिया के ही सुरज कुमार यादव एवं पंकज कुमार को डोमचांच बाजार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी पांचों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज जा रहा है। साथ ही शेष बचे अन्य अभियुक्तों की गिरफ़्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। एसपी ने बताया कि छापामारी दल का नेतृत्व डोमचांच अंचल के पुलिस निरीक्षक अवधेश सिंह कर रहे थे। टीम में डोमचांच थाना प्रभारी अब्दुल्लाह खान, सअनि निरज कुमार, सअनि दिलशाद अली, सअनि रमेश मरांडी तथा तकनीकी शाखा कोडरमा टीम सदस्य एवं सशस्त्र बल के जवान के शामिल थे। वहीं प्रेस वार्ता में शामिल डीएफओ सूरज कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में कोडरमा एसपी की भूमिका काफी सराहनीय रही है।

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!