Home » झारखंड » हजारीबाग » सांसद जयंत सिन्हा करवा रहे हैं निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन : विजय ओझा

सांसद जयंत सिन्हा करवा रहे हैं निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन : विजय ओझा

रक्तदान करते कार्यकर्ता

सुजीत सिन्हा, गोला : हज़ारीबाग सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी स्थायी संसदीय समिति जयंत सिन्हा हज़ारीबाग लोकसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहे हैं। उपरोक्त बातें गोला मंडल सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा ने कही। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सांसद द्वारा हज़ारीबाग लोकसभा की पांचों विधानसभाओं में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करवा रहे हैं। इस शिविर की शुरुआत 22 सितम्बर को बरही विधानसभा स्थित अनुमंडलीय अस्पताल से हुई, जहां सैकड़ों लोगों ने सुविधाओं का लाभ लिया।

इसी क्रम में 26 सितम्बर को सदर विधानसभा स्थित हज़ारीबाग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शिविर में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लेने पहुंचे। इस शिविर में आंख, शुगर, ब्लड प्रेशर, डेंगू, मलेरिया व टाइफाइड समेत अन्य महत्वपूर्ण जांच निःशुल्क की गयी। यहां जनरल फिजिशियन भी उपस्थित थे। जनता ने इस शिविर की काफी सराहना की और इसके लिए सांसद जयंत सिन्हा को धन्यवाद दिया।
जयंत सिन्हा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा प्रयास जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इसी उद्देश्य और संकल्प के साथ इस शिविर का आयोजन करवा रहे हैं। क्षेत्र की हर विधानसभा में यह आयोजन हो रहा है। मुझे यह देखकर बेहद ख़ुशी हो रही है कि बड़ी संख्या में लोग इन शिविरों में आकर जांच करवा रहे हैं। मेरी क्षेत्रवासियों से अपील है कि वे सर्वाधिक संख्या में आकर इन सेवाओं का लाभ उठायें। हम हर मोर्चे पर स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बना रहे हैं। सबका साथ और सबका विकास हमारा मूलमंत्र है। हम जनता की सुविधा के लिए हर साधन उपलब्ध करवा रहे हैं।
ज्ञात हो कि हज़ारीबाग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल जयंत सिन्हा का ही सपना था, जिसे उन्होंने धरातल पर उतारा। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप ही प्रधानमंत्री ने क्षेत्र को यह सौगात दी। हज़ारीबाग लोकसभा की जनता को हर छोटे इलाज़ के लिए रांची या अन्य किन्हीं बड़े शहरों में जाना पड़ता था। इस अस्पताल के बनने से अब उन्हें क्षेत्र में ही विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। हज़ारीबाग व रामगढ़ समेत आसपास के लोग इससे लाभ ले रहे हैं। यह परियोजना क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का परिदृध्य बदल रही है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सेवा पखवाड़ा के तहत रामगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। विजय ओझा ने बताया कि 27.09.2023 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोला में आयुष्मान भवः स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएगी।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!