Home » झारखंड » पलामू » बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत मनातू भाजपा कमिटी ने की बैठक

बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत मनातू भाजपा कमिटी ने की बैठक

मुख्य अतिथि का स्वागत करते मण्डल अध्यक्ष व अन्य

ताराचांद यादव, मनातू : अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा बूथ सशक्तिकरण की अभेद्य व्यूह रचना में जुट गई है। शनिवार को पार्टी के मंडल कार्यालय में हुई बूथ सशक्तिकरण के निमित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इसका मंत्र दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनातू भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र यादव तथा संचालन महामंत्री अरविंद कुमार ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवासी प्रभारी भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किशलय तिवारी उपस्थित रहे। साथ ही मंडल प्रभारी नवेंदु मिश्र, भाजयुमो जिला महामंत्री श्वेतांक गर्ग मौजूद थे।

बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष किशलय तिवारी कहा कि भाजपा में पुनर्विचार, पुनर्समीक्षा तथा पुनर्गठन एक सतत प्रक्रिया है। इसी प्रक्रिया के तहत बूथ सशक्तिकरण अभियान का तृतीय चरण प्रारंभ किया गया है, जो 2 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की बूथ समितियां एवम पन्ना प्रमुख प्रत्येक मतदाता से संवाद व संपर्क की अहम कड़ी है। जिसके जरिए पार्टी की विचारधारा तथा मोदी योगी सरकारों के निर्णय व योजनाएं घर-घर पहुंचती है। मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने कहा मजबूत बूथ संरचना से भाजपा बड़े लक्ष्यों को भी प्राप्त करने में सफल होगी। प्रभारी नवेंदु मिश्र ने सेवा पखवाड़ा के तहत चल रहे विभिन्न अभियानों की समीक्षा की। मण्डल अध्यक्ष ने अतिथियों का स्वागत किया। मीडिया प्रभारी अंतू यादव ने आभार ज्ञापित करते हुए विश्वास दिलाया कि इस अभियान में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता एवम पदाधिकारी पूरे मनोयोग से जुटेगा। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधी बिगु साहू, जिला परिषद सदस्य प्रदीप कुमार चावला, पंसस श्रीमती पूनम देवी, मंडल उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद, लक्ष्मण साहू, हरेंद्र पासवान, मालती देवी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमरेश रंजन, अल्पसंख्यक मोर्चा के शौकत खान, किसान मोर्चा के संजय यादव, मंडल मंत्री पचु सिंह चेरो, विनेश्वर राम, कमलेश कुमार, अखिलेश यादव बीरेंद्र मेहता, शोभन यादव,सुरेंद्र पासवान, करेश राम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!