Home » देश » आरबीआई ने 07 अक्टूबर तक बढ़ाया 2000 के नोट बदलने की समयसीमा

आरबीआई ने 07 अक्टूबर तक बढ़ाया 2000 के नोट बदलने की समयसीमा

आज़ाद दर्पण डेस्क : चलन से बाहर हुए 2000 नोटों के बैंक में बदलने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। आरबीआई के पूर्व के आदेश के अनुसार नोट के बदलने की समय सीमा आज ही तक यानी 30 सितंबर को समाप्त हो रही थी। अब आरबीआई ने इस समय सीमा को बढ़ाकर 07 अक्टूबर कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि मई माह में आरबीआई ने 2000 के नोटों को सर्कुलर में वापस लेने की घोषणा की थी। नोट को बदलने और बैंको में जमा करने के लिए आरबीआई ने चार महीने का समय भी दिया था। पूर्व की घोषणा के अनुसार आज नोटों को बदलने का अंतिम दिन था। जिसके बाद आरबीआई ने समय सीमा बढ़ाकर 7 अक्टूबर कर दिया है। पूर्व की घोषणा के अनुसार 2000 के नोट के बदलने के अंतिम दिन यानी आज बैंको में काफी भीड़ देखने को मिली। कुछ बैंको में भीड़ को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए थे और अतिरिक्त काउंटर भी बनाया गया था। हालांकि नोट के बदलने वालों की संख्या 2-3 दिन पूर्व से ही बैंको में ज्यादा पहुंच रही थी। लेकिन अब लोग 07 अक्टूबर तक बैंको में 2000 के नोट बदलवा सकेंगे।

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पांकी में तरावीह की नमाज मुकम्मल, जश्ने मिलाद में बताया गया रमजान व कुरआन की फ़ज़ीलत

पलामू डेस्क : पांकी प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद चौक स्थित अहले सुन्नत जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई।

error: Content is protected !!