Home » राज्य » बिहार » बिहार : जातिगत जनगणना के आंकड़े जारी, जाने बिहार में किस धर्म की कितनी है आबादी

बिहार : जातिगत जनगणना के आंकड़े जारी, जाने बिहार में किस धर्म की कितनी है आबादी

आज़ाद दर्पण डेस्क : बिहार सरकार ने सोमवार को जाति आधारित सर्वे के आंकड़े को जारी कर दिया है। इस सर्वे में जातियों के साथ-साथ विभिन्न धर्मों के मानने वालों का भी आंकड़ा सामने आया है। सोमवार को बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सर्वे रिपोर्ट जारी किया। आईए जानते हैं बिहार में किस धर्म की कितनी है आबादी?

सरकर द्वारा सर्वे रिपोर्ट के अनुसार बिहार में हिंदू धर्मावलंबी सबसे ज्यादा है। यहां हिन्दू धर्म को माननेवालों की कूल आबादी 82% है। दूसरे नंबर पर मुसलमान है, जिसकी कुल आबादी 7% है। वहीं 0.05% ईसाई, 0.08% बौद्ध धर्म तथा 0.0016% किसी भी धर्म को नहीं मानने वाले लोग बिहार में निवास करते हैं।

आंकड़ों के अनुसार हिंदुओं की बिहार में कूल आबादी 10,70,92,958 है। वहीं दूसरे नंबर पर मुस्लिम समुदाय है, जिसकी कुल आबादी 2,31,49,925 है। बिहार में ईसाई समुदाय के लोगों की संख्या 75,238 है। जबकि बौद्ध धर्म के मानने वाले 1,11,201 है। बिहार में सिख समुदाय की आबादी 14,753 है। जबकि जैन समुदाय के 12,523 लोग यहां निवास करते हैं।

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!