Home » झारखंड » पलामू » भाजपा ने शुरू की चुनाव की तैयारी, बूथ सशक्तिकरण को लेकर बैठक आयोजित

भाजपा ने शुरू की चुनाव की तैयारी, बूथ सशक्तिकरण को लेकर बैठक आयोजित

नरेंद्र सिंह, विश्रामपुर : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल वार्ड 17 अंतर्गत सोरडीहा सामुदायिक भवन मे बूथ सशक्तिकरण पर महत्त्वपूर्ण बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष बबन राम ने किया। इसमें बतौर कार्यक्रम प्रभारी मेदिनीनगर के प्रथम उपमहापौर और जिला भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह उपस्थित थे। पार्टी के अधिकांश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंच मोर्चा व उनके कार्यसमिति सदस्य, बूथ अध्यक्ष प्रभारी, सह प्रभारी और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक के प्रारंभ में पार्टी के आधार स्तंभ रहे श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी ने सभी पदाधिकारी, बूथ प्रभारी और कार्यकर्त्ता को बूथ सशक्त करने का सामूहिक संकल्प दिलाया। उन्होंने सभी पार्टीजनों को सशक्त सिपाही बनकर अपने बूथ से पार्टी उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने का आग्रह किया। मंगल सिंह ने भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी को भारत का सर ऊंचा कर विश्व गुरु बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए अगले चुनाव को चुनौती के रूप में लेने का संकल्प कराया। इस क्रम में उन्होंने भारत का विश्व पटल पर स्थापित होने का जिक्र किया।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री संतोष राम ने किया। बैठक में सांसद प्रतिनिधि अनुज पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार लाल, भाजपा नेता शिववंश मिश्रा , उपाध्यक्ष रजनीश कुमार, सोशल मीडिया शंकर चंद्रवंशी, दिनेश शुक्ल, धर्मेन्द्र कुमार्, राजेंद्र साव, गिरधारी साव, भिखारी साव, श्यामसुंदर विश्वकर्मा, सुनील कुमार चौधरी जी, संजय साह, अजय केशरी, देवनारायण सिंह जी, सुरेंद्र भारती, गोपाल सोनी, देवनाथ यादव, दिलीप चौधरी, सुरेंद्र मेहता, सुरेश चंद्रवंशी, सच्चिदानंद मेहता, प्रसाद गुप्ता, रामप्रवेश मेहता, सुदामा यादव, सत्यनारायण सोनी, विकास चंद्रवंशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण शर्मा, नेत्री किरण देवी, महामंत्री अर्चना देवी, संगीता देवी, सुनीता देवी, किरण गुप्ता, मीरा देवी, दुर्गा देवी, गुड्डी देवी, अनीता देवी, रेखा देवी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0
0

RELATED LATEST NEWS

error: Content is protected !!