Home » झारखंड » पलामू » संकल्प यात्रा के तहत विश्रामपुर में बाबूलाल मरांडी की जनसभा 06 अक्टूबर को

संकल्प यात्रा के तहत विश्रामपुर में बाबूलाल मरांडी की जनसभा 06 अक्टूबर को

नरेंद्र सिंह, विश्रामपुर : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आगामी छः अक्तूबर  को 11 बजे दिन में संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत स्थानीय जनता उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसकी जानकारी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने प्रेसवार्ता आयोजित कर दी। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा की तैयारी जोरों पर है। उनके स्वागत हेतु पड़वा मोड़ से विश्रामपुर तक दर्जनों तोरण द्वार बनवाए गए हैं। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बृहमोरिया से मोड़ से बीमोड़ तक आधा दर्जन स्थान पर उनका भव्य स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी का यह संकल्प यात्रा कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। विश्रामपुर की जनसभा में दस हजार से भी ज्यादा लोग शामिल होंगे। जनसभा की सफलता हेतु भाजपा कार्यकर्ता जी-जान से प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की जनसभा में शामिल होने की सभी प्रखंड और नगरवासी से अपील की।

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!