Home » झारखंड » राँची » लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठाया, सुनसान जगह पर ले जाकर विवाहिता से किया दुष्कर्म

लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठाया, सुनसान जगह पर ले जाकर विवाहिता से किया दुष्कर्म

आज़ाद दर्पण डेस्क : धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र से विवाहिता से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। लिफ्ट देने के बहाने आरोपी विवाहिता को बाइक में बैठाकर सुनसान जंगल में ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।  घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी तथा उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला धनबाद ज़िले के कतरास थाना क्षेत्र के मालकेरा ग्रीन बस्ती की है। पीड़िता अपने मायके आई हुई थी। शनिवार को वह मायके से कतरास बाजार जाने के लिए निकली थी। मालकेरा ग्रीन बस्ती निवासी आरोपी धर्मेंद्र साव (45 वर्ष) में उसे लिफ्ट देने की बात कहकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। बाजार से लौटने के क्रम में वह सुनसान रास्ते पर जाने लगा तो पीड़िता को शक हुआ। पीड़िता ने उससे पूछा तब उसने अपना काम बता कर बात को टाल दिया। फिर आरोपी पीड़िता को लेकर सुनसान जगह पर चला गया और वहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी धर्मेन्द्र पीड़िता को वहीं छोड़कर भाग गया। पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने आरोपी धर्मेंद्र साव के घर पर धावा बोल दिया तथा आरोपी को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। मामले की सूचना कतरास थाने को दी गई। कतरास थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को अपने कस्टडी में ले लिया है। पीडिता द्वारा कतरस थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!