Home » झारखंड » धनबाद » दो दिनों से ससुराल की चौखट पर धरने पर बैठी पिंकी, नहीं मिली ससुराल में इंट्री, दर्ज कराया मामला

दो दिनों से ससुराल की चौखट पर धरने पर बैठी पिंकी, नहीं मिली ससुराल में इंट्री, दर्ज कराया मामला

आज़ाद दर्पण डेस्क : धनबाद ज़िले के तोपचांची थाना क्षेत्र में एक महिला ससुराल के दरवाजे पर दो दिनों से धरने पर बैठी हैं। परन्तु से अब तक उसे ससुराल के घर में एंट्री नहीं मिली है। थक-हार कर महिला ने तोपचांची थाना में न्याय के लिए लिखित शिकायत दर्ज कराया है। महिला की एक वर्ष पहले लव मैरिज हुई थी। महिला पिंकी का पति अभी फरार है।

क्या है पूरा मामला

बोकारो निवासी पिंकी तथा तोपचांची क्षेत्र के सिंहदहा गांव निवासी अरविंद कुमार बीच 3 साल से प्रेम प्रसंग था। गत वर्ष दोनों ने विवाह कर लिया था। विवाह के उपरान्त पिंकी के ससुराल वालों ने पिंकी को अपनाने से इनकार कर दिया था, जिसके कारण उसका पति अरविन्द कुमार अपनी पत्नी पिंकी को लेकर साहेबगंज में ही रहता था।

श्राद्धकर्म में पहुंची पिंकी को देख ससुरालियों ने बंद किया घर का दरवाजा 

विगत दिनों अरविन्द के दादा अर्थात पिंकी के दादा ससुर की मृत्यु हुई थी। पिंकी दादा ससुर के श्राद्धकर्म में ही शामिल होने के लिए महिला संगठन के साथ ससुराल पहुंची थी। लेकिन ससुराल वालों ने पिंकी को देखते ही घर के दरवाजे को बंद कर दिया, जिसके बाद पिंकी दरवाजे पर ही धरने पर बैठ गई। दो दिनों तक धरने पर बैठी पिंकी उसको जब महिला संगठन और पुलिस को समझाने के बावजूद ससुराल में एंट्री नहीं मिली तो उसने अंततः न्याय के लिए तोपचांची थाना में लिखित शिकायत दर्ज करा दिया। लिखित आवेदन मिलने के बाद तो पुलिस मौके पर पहुंची तो पिंकी का पति अरविंद मौके से फरार हो गया। इधर विवाहित अब भी तोपचांची थाने में है। थाना प्रभारी से बातचीत जारी है। बताया जा रहा है कि यदि मामले का हल नहीं निकल तो विवाहित एक बार फिर से ससुराल के दरवाजे पर धरना देगी।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!