Home » झारखंड » पलामू » पलामू : पति को छोड़ प्रेमी संग रचाई शादी, प्रेमी ने भी दे दिया धोखा, महिला ने कर दी प्रेमी की सरेआम पिटाई

पलामू : पति को छोड़ प्रेमी संग रचाई शादी, प्रेमी ने भी दे दिया धोखा, महिला ने कर दी प्रेमी की सरेआम पिटाई

आज़ाद दर्पण डेस्क : पलामू जिले में पहले पति को छोड़कर प्रेमी के साथ महिला ने शादी रचा ली। अब प्रेमी ने उस महिला को छोड़कर दूसरी शादी कर ली। मंगलवार की शाम जब महिला को अचानक उसका प्रेमी दिखा तो महिला ने घर ले चलने की गुहार लगाई। प्रेमी के नहीं मानने पर महिला ने सरेआम उसकी पिटाई कर दी व उसे पुलिस को सौंप दिया।

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला पलामू जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र का है। भुक्तभोगी महिला ने बताया कि घरवालों ने कुछ वर्ष पूर्व उसकी शादी हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में की थी। शादी के बाद उसे दो बच्चे भी हुए। तीन साल पूर्व छत्तरपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। उस व्यक्ति ने मुझे बहला-फुसलाकर हुसैनाबाद के गजना धाम में मुझसे शादी कर लिया। शादी के बाद हम दोनों मुंबई चले गए।

प्रेमी ने भी दो साल बाद छोड़ दिया

महिला के बयान के अनुसार प्रेमी पति ने उक्त महिला को मुंबई में दो साल तक अपने साथ रखा। दो साल के बाद उसे छत्तरपुर लाकर छोड़ दिया। उसके बाद से वह अकेली रह रही थी। महिला अनुमंडलीय अस्पताल, छत्तरपुर में काम कर अपना गुज़ारा करती है।

अचानक दिखा प्रेमी तो कर दी पिटाई

मंगलवार की शाम महिला को छत्तरपुर बाजार में उसका प्रेमी दिखाई दिया। महिला ने पहले उसे रोक कर घर ले चलने का आग्रह किया। लेकिन जब वह तैयार नहीं हुआ और भागने लगा तो महिला ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। महिला ने बताया कि प्रेमी पति ने दूसरी शादी कर ली है। ऐसे में वह उसे साथ नहीं रखना चाहता है।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

छत्तरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि कुछ महीने पहले महिला द्वारा इस युवक के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया था, जिसमें युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अब वह बेल पर है। ऐसे में न्यायालय ने मामला लंबित रहने के कारण उस पर किसी तरह की कार्रवाई करना उचित नहीं है। 

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पांकी में तरावीह की नमाज मुकम्मल, जश्ने मिलाद में बताया गया रमजान व कुरआन की फ़ज़ीलत

पलामू डेस्क : पांकी प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद चौक स्थित अहले सुन्नत जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई।

error: Content is protected !!