Home » झारखंड » पलामू » पलामू : दुर्गापूजा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, सोशल मीडिया होगी विशेष नजर

पलामू : दुर्गापूजा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, सोशल मीडिया होगी विशेष नजर

नरेंद्र सिंह, विश्रामपुर : पलामू जिले के उंटारी रोड थाना परिसर में गुरुवार को आसन्न दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एएसआई राजकुमार शर्मा व संचालन एएसआई चंडी प्रकाश ने किया। बैठक में शामिल दोनों समुदायों के लोगों ने आम सहमति से दुर्गा पूजा को शांति और सद्भावनापूर्ण तरीके के मनाने का निर्णय लिया। एएसआई राजकुमार शर्मा ने कहा कि पूजा के दौरान यदि किसी ने शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उनकी जगह जेल में होगी। उन्होंने अफवाहों से बचने के साथ किसी भी अनहोनी होने पर हर सूचना पुलिस के साथ साझा करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। बैठक में प्रखंड बीस सूत्री क्रियान्यवन समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह, मुरमाखूर्द के मुखिया रामबचन राम, वरिष्ठ समाजसेवी रामकृष्ण पाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामसेवक राम, जेई आलोक कुमाए, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सत्यनारायण तिवारी, उपमुखिया दुर्गेश कुमार, भाजपा नेता राजाराम मेहता, अरुण वर्मा, खिताबुदीन अंसारी, इमाम अली, प्रमोद चौधरी के अलावा बड़ी संख्या में थाना क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित हो रहे अधिकांश पूजा कमिटी के लोग मौजूद थे।

0
0

RELATED LATEST NEWS

error: Content is protected !!