Home » झारखंड » सरायकेला » झारखंड : नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता, 810 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

झारखंड : नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता, 810 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते एसपी डॉक्टर विमल कुमार

आज़ाद दर्पण डेस्क : सरायकेला खरसावां जिले की पुलिस को नशीले पदार्थों के तस्करों के खिलाफ़ बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार की रात्रि चेकिंग अभियान के दौरान जिले के ईचागढ़ पुलिस ने ट्रेलर से 810 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा की तस्करी में संलिप्त दो लोगों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है।

एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी पूरी जानकारी  

सरायकेला खरसावां एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने बताया कि गांजा के परिवहन की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ संजय कुमार के नेतृत्व में तलाशी अभियान चलाया गया। वाहनों के जांच के दौरान चौका से रांची की ओर जा रहे एक ट्रेलर (यूपी25सीटी-3786 को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उससे 810 किलो गांजा बरामद हुआ। तलाशी लेने के दौरान ट्रेलर से उतरकर दो व्यक्ति भागने लगे। परन्तु पुलिस ने उन्हें खदेड़ कर पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि ट्रेलर के आगे सफेद कलर के स्कार्पियो में एक और व्यक्ति था, जो अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार लोगों की पहचान यूपी के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गौटीया गांव निवासी वाहिद खान तथा धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ निवासी करण कुमार गुप्ता के रूप में हुई है।

27 बोरों में भरा था 810 किलो गांजा

एसपी ने बताया कि ट्रेलर ने कुल 27 प्लास्टिक के बोरों में 810 किलो गांजा भरा हुआ था। गांजा व ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है की गांजा कहां से लाया जा रहा था और कहां ले जाया जा रहा था। एसपी ने कहा कि नशे के खिलाफ़ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पांकी में तरावीह की नमाज मुकम्मल, जश्ने मिलाद में बताया गया रमजान व कुरआन की फ़ज़ीलत

पलामू डेस्क : पांकी प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद चौक स्थित अहले सुन्नत जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई।

error: Content is protected !!