नरेंद्र सिंह, विश्रामपुर : नगर परिषद विश्रामपुर के वार्ड-12 झगरूआ में जय मां भवानी पूजा समिति के तत्वाधान में शक्ति के उपासना का महापर्व नवरात्र और दुर्गापूजा को लेकर अश्विन प्रतिपदा को भव्य कलश शोभा निकाला गया। कलश शोभायात्रा शामिल शामिल श्रद्धालुओं ने खुटीशोत नदी से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरकर गाजेबाजे और माता के जयकारे के साथ झगरूआ स्थित दुर्गा मंडप में पहुंचे तथा मंत्रोच्चारण के साथ कलश को स्थापित किया। कलश शोभायात्रा में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बबन राम, पूजा कमिटी के अध्यक्ष लालदेव राम, उपाध्यक्ष मुन्ना यादव, सचिव राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष संतोष राम, अर्जुन राम, सदस्य प्रेमकुमार गुप्ता, नवीनकुमार गुप्ता, राजेंद्र,यादव, नागेन्द्र डीलर, नारायण विश्वकर्मा, नन्हक साव, काशीनाथ विश्वकर्मा, अमेरिका साव, अविनाश कुमार, अनूप कुमार, बिनोद साव के अलावा बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल हुए।

Author: Shahid Alam
Editor