Home » झारखंड » पलामू » अमर बाउरी के विधायक दल का नेता बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष

अमर बाउरी के विधायक दल का नेता बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष

नरेंद्र सिंह, विश्रामपुर : रघुवर दास सरकार में खेल और सांस्कृतिक मंत्री व धनबाद लोकसभा क्षेत्र के चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र से लगातार दो बार विधानसभा सदस्य अमर कुमार बाउरी को प्रदेश भाजपा विधायक दल का नेता बनाए जाने पर पांडु में पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। उनकी पहचान भाजपा के जुझारू, तेज तर्रार प्रखर वक्ता के रूप में रही है। वर्तमान तक वे प्रदेश भाजपा के एससी मोर्चा अध्यक्ष हुआ करते थे। एक वर्ष पूर्व पांडू में महादलित मुसहर बिरादरी को मुरुमातू से उजाड़े जाने पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर उनके पुनर्वास उसी उजड़े स्थल पर किए जाने का पुरजोर मामला प्रशासन और सूबे के हेमंत सरकार के समक्ष उठाया था। विधायक अमर कुमार बाऊरी प्रदेश भाजपा विधायक दल का नेता तथा विधायक जेपी पटेल को मुख्य सचेतक बनाए जाने पर जिला भाजपा के नेता धर्मदेव सिंह यादव सहित पांडूवासी कई भाजपा संगठन के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!