Home » झारखंड » पलामू » छत्तरपुर : दिव्यांग अधिकार मंच प्रदेश समिति की बैठक आयोजित, लिए गये कई निर्णय

छत्तरपुर : दिव्यांग अधिकार मंच प्रदेश समिति की बैठक आयोजित, लिए गये कई निर्णय

गौरी शंकर सिंह, छत्तरपुर : दिव्यांग अधिकार मंच की प्रदेश समिति ने प्लस टू हाई स्कूल के स्टेडियम में दिव्यांगों के हित की रक्षा के लिए आवश्यक बैठक का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता मंच के प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने किया और मुख्य अतिथि के रूप में मंच के प्रदेश संरक्षक अरविन्द गुप्ता उपस्थित थे। बैठक में प्रमुखता से बात रखते हुए मंच के प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद ने कहा की दिव्यांगो को दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 के अनुसार सुविधाएं मिलने चाहिए। बैठक में अन्य कई समस्याओं पर चर्चा की गई। जिसमें प्रमुख रूप से दिव्यांगों के लिए सभी प्रखंडों में आवासीय दिव्यांग विद्यालय खोलने, पलामू के सीएस कार्यालय द्वारा दिव्यांगों को उनकी डिसबेलेटी के हिसाब से पारदर्शिता के साथ दिव्यांगता प्रतिशत देने, सभी 18 वर्ष से ऊपर वाले दिव्यांगों और विधवाओं को सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार पीला अंत्योदय कार्ड बनवाने, अबुआ आवास के वितरण में विकलांगों को प्राथमिकता देने, सभी दिव्यांगों को पेंशन राशि एक हज़ार से पच्चीस सौ करने की मांगें शामिल थी। मौके पर मंच के प्रदेश संरक्षक अरविन्द गुप्ता ने कहा कि दिव्यांग कोई भीख नहीं मांग रहे बल्कि वे अपना हक मांग रहे हैं जो सरकार ने संविधान में उन्हें दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार और सिस्टम को दिव्यांगों की समस्या पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उनकी समस्या का समाधान करना चाहिये। बैठक में मुख्य रूप से मंच के प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रदेश संरक्षक अरविन्द गुप्ता चुनमून, प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश राम, नज़रे आलम प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रदेश उपसचिव जय प्रकाश गुप्ता, प्रदेश ज़िला संरक्षक बीरबल यादव, ज़िला अरविन्द कुमार, ललिता देवी, राजू कुमार, पूजा कुमारी, मनोज राम, छोटी कुमारी, अनिल यादव, प्रभा देवी, निर्मला देवी, संजू कुमारी उपस्थित थे।

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!