Home » राज्य » बिहार » नशे में धुत्त युवकों ने दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला को कुल्हाड़ी से काट डाला, दोनों आरोपी गिरफ्तार

नशे में धुत्त युवकों ने दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला को कुल्हाड़ी से काट डाला, दोनों आरोपी गिरफ्तार

पूर्णिया डेस्क : जिले से दुष्कर्म का विरोध करने पर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना पूर्णिया जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के आदिवासी फूलटोला की है। नशे में धुत्त युवकों ने पहले विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब महिला ने विरोध किया तो दोनों ने मिलकर कुल्हाड़ी से काटकर विधवा महिला की हत्या कर दी। ग्रामीणों ने आओपियों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है मामला

मृतका अंजली देवी (42 वर्ष) के परिजनों ने बताया कि गांव के भगवान हेंब्रम और संजय टुडू की गंदी नजर पड़ोस में रहनेवली महिला पर पहले से ही थी। गुरुवार को वे नशे में धुत्त थे। गुरुवार को जब उन्होंने देखा कि महिला घर में अकेली है तो वे घर में घुस कर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। जब महिला ने विरोध में शोर मचाने का प्रयास किया तो नशे में धुत्त दोनों ने वहीं रखे कुल्हाड़ी से ताबड़-तोड़ वार कर महिला को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद युवकों के शरीर व कपड़े खून से सन गए। घटना के बाद युवकों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों ने खदेड़ कर उन्हें पकड़ लिया और पुलिस को घटना कि जानकारी दी।

मृतका की पुत्री के ब्यान केस हुआ दर्ज

सूचना मिलने पर मीरगंज थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी के साथ कई अन्य सामान भी वहां से बरामद किया है। मृतका की पुत्री सरिता कुमारी के ब्यान पर घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। इधर धमदाहा एसडीपीओ संदीप गोल्डी ने भी फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस इस मामले में स्पीडी ट्रायल करा कर आरोपियों को सजा दिलवाने का प्रयास करेगी। 

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!