Home » झारखंड » पलामू » बच्चों ने प्रस्तुत किया मनभावन डांडिया, जय माता दी समिति द्वारा मनमोहक अंदाज में किया जा रहा है दुर्गापूजा का आयोजन

बच्चों ने प्रस्तुत किया मनभावन डांडिया, जय माता दी समिति द्वारा मनमोहक अंदाज में किया जा रहा है दुर्गापूजा का आयोजन

नरेंद्र सिंह, विश्रामपुर : नगर परिषद अंतर्गत प्रथम बार दुर्गापूजा आयोजन कर रही सामाजिक धार्मिक संस्था जय माता दी दुर्गापूजा समिति, बिशुनपुर (रेहला कला) शारदीय नवरात्र और दुर्गापूजन में स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण सुरक्षा जागरूकता के संदेश प्रभावपूर्ण संदेश देने में अव्वल साबित हुई है। पूजा परिसर और रास्ते में लगे आकर्षक और प्रभावपूर्ण संदेश को लेकर यह पूजा संस्था पहली बार पूजा आयोजन में अमिट छाप छोड़ने में सफल रही है।

जय माता दी समिति ने कराया बच्चों के डांडिया का आयोजन

वहीं पहली बार समिति द्वारा अपने तत्वाधान में बच्चों का मनभावन डांडिया का आयोजन करवा कर समिति सम्पूर्ण नगर परिषद और आंचलिक क्षेत्र में दुर्गापूजा आयोजन कर रहे अन्य क्लब को पीछे छोड़ अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रही है। दुर्गापूजा आयोजन कर रहा जय माता दी पूजा समिति के अध्यक्ष समाजसेवी सुनील सिंह, सचिव बिनोद सिंह, ददई ठाकुर, सुरेश चंद्रवंशी, ग्रासिम के वर्कर यूनियन के अध्यक्ष सतीश सिंह सहित पचास से अधिक उत्साही यूथ ब्रिगेड ने अल्पावधि में कमाल का सादगी परंतु भावपूर्ण आयोजन से विश्रामपुर नगर परिषद के नगरवासी को खासा प्रभावित किया है। खासबात है कि अयोध्या से प्रकांड पंडित सुरेश शास्त्री के द्वारा पूरे नवरात्र में दुर्गासप्तशती सहित सम्पूर्ण विधि विधान से दुर्गापूजन ने पूरे बिशुनपुरवासी को धर्मभीरू बना दिया है।

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पांकी में तरावीह की नमाज मुकम्मल, जश्ने मिलाद में बताया गया रमजान व कुरआन की फ़ज़ीलत

पलामू डेस्क : पांकी प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद चौक स्थित अहले सुन्नत जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई।

error: Content is protected !!