Home » झारखंड » राँची » टक्कर के बाद कार में फंसी महिला को चालक ने कुछ दूर तक घसीटा, लोगों ने कार को पलट कर बचाई महिला की जान

टक्कर के बाद कार में फंसी महिला को चालक ने कुछ दूर तक घसीटा, लोगों ने कार को पलट कर बचाई महिला की जान

रांची डेस्क : राजधानी रांची के मोरहबादी इलाके में सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना मंगलवार सुबह की है। महिला कार से धक्का लगने के बाद कार में फंस गई और कार चालक ने उसे कुछ दूर तक घसीट दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने कार को पलट कर नीचे फंसी हुई महिला को बाहर निकाला। घायल महिला की पहचान मोरहबादी इलाके के सरईटांड़ निवासी शकुंतला देवी (67 वर्ष) के रूप में हुई है।

कैसे हुई दुर्घटना

सरईटांड़ निवासी शकुंतला देवी मोरहबादी से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान एक वैगन-आर कार (जेएच 10 बीएक्स-3088) ने महिला को टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद महिला कार में ही फंस गई। टक्कर के बाद कार चालक ने वहां रुक कर महिला को देखने के बजाय कार लेकर भागने की कोशिश की। इस कोशिश में उनसे महिला को कार के साथ कुछ दूर तक घसीट दिया। दुर्घटना में महिला कार के नीचे दब गई। मौके पर मौजूद लोगों के प्रयास से कार चालक ने कार को रोका। लोगों ने कार को पलट कर महिला को कार के नीचे से बाहर निकाल कर इलाज के लिए रिम्स भेजा। इधर चालक द्वारा टक्कर मारने और उसके भागने के प्रयास से आक्रोशित लोगों ने कार चालक की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने किसी तरह से चालक को स्थानीय लोगों से बचाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!