Home » झारखंड » राँची » पंडरा गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, प्रणाम नहीं किया तो मार दी गोली, पुलिस ने कराया परेड

पंडरा गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, प्रणाम नहीं किया तो मार दी गोली, पुलिस ने कराया परेड

रांची डेस्क : शहर के पंडरा ओपी की पुलिस ने पंडरा में गत् 28 सितंबर हो हुए गोलीकांड की घटना के मुख्य आरोपी बिट्टू पाण्डेय व उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियो का गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उनका सड़क पर परेड कराया है। इस दौरान अपराधियों को हथकड़ी पहना कर शहर में घुमाया गया। पुलिस इन अपराधियों को रांची के कोतवाली थाना परिसर से कोर्ट तक पैदल ही ले गई। गिरफ्तार दो अन्य अपराधियों के नाम अतुल  चंद्र उर्फ मास्टर और विवेक कुमार है। पुलिस ने अपराधियों की परेड कराकर शहर के अन्य अपराधियों को एक तरह का संदेश दिया है कि वे सुधर जाएं, क्योंकि गुंडागर्दी अब नहीं चलेगी।

प्रणाम नहीं किया तो मार दी गोली 

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार अपराधी बंटू पांडेय का पूर्व में अपराधिक इतिहास है। अपहरण के एक मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा भी मिल चुकी है। गत् 28 सितंबर की रात पंडरा इलाके के एक जगह पर बिट्टू अपने साथियों के साथ सिगरेट पी रहा था। वहीं पर मनीष कुमार भी बैठकर सिगरेट पी रहा था। इसी दौरान बिट्टू ने मनीष को अपने पास बुलाया और कहा कि उसने प्रणाम क्यों नहीं किया। मनीष ने प्रणाम करने का कारण पूछा तो बिट्टू गुस्से में आ गया और मनीष को गोली मार कर घायल कर दिया। पुलिस इस मामले में पूर्व में भी छ: अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!