Home » झारखंड » पलामू » पलामू : पांकी-मेदिनीनगर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत

पलामू : पांकी-मेदिनीनगर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत

पलामू डेस्क : जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जिले के नीलांबर पीताम्बर पुर थाना क्षेत्र में पांकी-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर दो मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना मुख्य मार्ग पर स्थित मुन्दरिया गांव के समीप हुई है। घायलों क इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

कैसे हुई दुर्घटना 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जैतुखांड़ निवासी राजू पासवान के दो बेटे सोनू पासवान व पिंकू पासवान नीलांबर पीताम्बर पुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मुन्दरिया गांव के समीप उनकी टक्कर विपरीत दिशा से आ रहे बाइक से हो गई। टक्कर इतना भीषण था कि सोनू पासवान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों बाइक पर सवार अन्य सभी लोग घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार युवकों की अबतक पहचान नहीं हो पाई है।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पांकी में तरावीह की नमाज मुकम्मल, जश्ने मिलाद में बताया गया रमजान व कुरआन की फ़ज़ीलत

पलामू डेस्क : पांकी प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद चौक स्थित अहले सुन्नत जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई।

error: Content is protected !!