Home » झारखंड » पलामू » संत जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

संत जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

नरेंद्र सिंह विश्रामपुर : नगर परिषद मुख्यालय के सोरडीहा स्थित निजी शिक्षण संस्थान संत जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में महर्षि वाल्मीकि जयंती का श्रद्धापूर्वक आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता स्कूल के निदेशक एनके तिवारी व संचालन प्राचार्य आरके सिंह ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद शिक्षकों और छात्र छात्राओं ने महर्षि वाल्मीकि को नमन कर प्रार्थना गीत का गायन किया। निदेशक एनके तिवारी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि संस्‍कृत भाषा के परम ज्ञानी और रामायण में संस्कृत के रचयिता थे। उन्होंने सनातन संस्कृति और धर्म पर कई ग्रंथ लिखा जो आज भी हमें जीवन जीने की कला सिखाता है। प्राचार्य आरके सिंह ने भी महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिका निधि राय, रिंकी कुमारी, प्रियंका कुमारी, संध्या कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, नैतिक कुमार, हिमांशु कुमार के अलावा कई आमंत्रित लोग मौजूद थे।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!