Home » राज्य » बिहार » खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, आठ लोग झुलसे, छ: की हालत गंभीर

खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, आठ लोग झुलसे, छ: की हालत गंभीर

मोतिहारी डेस्क : जिले के दरपा थाना क्षेत्र में सिलेंडर के फटने से आग लगने की घटना सामने आयी है। घटना दरपा थाना क्षेत्र के भथनहिया गांव में शुक्रवार को देर शाम में हुई है। सिलेंडर फटने की इस घटना में  आठ लोग झुलस गए हैं। सभी लोगों को इलाज के लिए मोतीहारी के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घायलों में छ: की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच रेफर किया गया है। गैस लीकेज होने के कारण घटना होने की बात सामने आ रही है।

खाना बनाने के दौरान हुई घटना

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम जगु राम के घर खाना बनाने के दौरान यह घटना हुई है। गैस लीक कर रहा था। जगु राम की पत्नी उर्मिला देवी ने जैसे ही खाने बनाने के लिए गैस को जलाया तो आग लग गई। जब उर्मिला देवी चीखी तो उसकी आवाज सुनकर जगु राम, उसका बेटा व पड़ोस के अन्य लोग वहां आ गए। जैसे ही वे वहां पहुंचे, गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में सभी लोग आ गए। देखते-देखते आग फैल गई। घर व घर के सभी सामान के साथ-साथ घर में रखी बाइक भी जल गई।

ग्रामीणों के सहयोग से आग पर पाया काबू 

घटना की सूचना मिलने पर दरपा थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड टीम को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। घटना में झुलसे लोगों में जगु राम (50 वर्ष), पत्नी उर्मिला देवी (45 वर्ष), बेटा सूरज कुमार (12 वर्ष), जगु राम के भाई की पत्नी व भतीजा शामिल हैं। इनके अलावा पड़ोस में रहने वाले अंकित (16 वर्ष), प्रदीप कुमार (45 वर्ष) और मुकुंद कुमार (13 वर्ष) घायल हुए हैं। जगु राम के भाई की पत्नी और भतीजा के अलावा सभी घायलों की स्थिति गंभीर है।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!