Home » झारखंड » पलामू » बड़ी खबर पलामू से : पारिवारिक विवाद के बाद तीन बच्चों के साथ तालाब में कूदी महिला, महिला व दो बच्चों की मौत

बड़ी खबर पलामू से : पारिवारिक विवाद के बाद तीन बच्चों के साथ तालाब में कूदी महिला, महिला व दो बच्चों की मौत

पलामू डेस्क : जिले से एक बड़ी खबर निकाल कर सामने आ रही है। हैदरनगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने दो बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। हैदरनगर थाना क्षेत्र के करीमनडीह गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ तालाब में कूद गई। घटना में महिला व उसके दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि 4 वर्ष की बच्ची गुड्डी कुमारी को बचा लिया गया है। घटना शनिवार की सुबह करीब 9:00 बजे की बताई जा रही है। मृतका की पहचान हैदरनगर थाना क्षेत्र के मुर्कहर गांव के पसियाटोला निवासी जवाहर राम की पत्नी निर्मला देवी व उसके बच्चों के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे जवाहर राम की पत्नी निर्मला देवी का उसकी सास से विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर वह बच्चों के साथ घर से निकाल गई और घर से करीब 1 किलोमीटर दूर स्थित तालाब में आत्महत्या करने की नियत से कूद गई। घटना समय मौजूद ग्रामीणों ने घटना की सूचना महिला के परिजनों को दी। महिला के परिजनों व ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और अपने साथ ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले निर्मला देवी अपने तीनों बच्चों को तालाब में फेंक दी और उसके बाद खुद तालाब में कूद गई। तत्परता दिखाते हुए वहां मौजूद लोगों ने उसकी चार साल की बेटी गुड्डी कुमारी को तो बचा लिया। लेकिन महिला उर्मिला देवी (32 वर्ष), उसके 8 साल की बेटी लाडली और 6 साल के बेटे करण की डूबने से मौत हो गई। घटना में बचाई गई गुड्डी कुमारी का इलाज हैदर नगर अस्पताल में किया जा रहा है।

सिकंदराबाद में मजदूरी करता है पति

मृतका उर्मिला देवी का पति जवाहर राम सिकंदराबाद में मजदूरी करता है। उसे भी इस घटना की सूचना दे दी गई है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद हैदरनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच, मेदिनीनगर भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन में जुट गई है।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!