Home » झारखंड » राँची » झारखंड सरकार का तोहफा : 15 नवंबर से राशन कार्डधारियों को मिलेगा ₹1 प्रति किलो चना दाल

झारखंड सरकार का तोहफा : 15 नवंबर से राशन कार्डधारियों को मिलेगा ₹1 प्रति किलो चना दाल

रांची डेस्क : झारखंड सरकार राज्य के राशन कार्डधारियों को एक और तोहफा देनेवाली है। राज्य सरकार राशन कार्डधारी को ₹1 प्रति किलो चना दाल देगी। झारखंड कैबिनेट की बैठक में ही इसी घोषणा की गई थी। साथ ही मुख्यमंत्री ने मेदिनीनगर में आयोजित रोजगार मेला के संबोधन के दौरान भी इसका जिक्र किया था। अब इस बारे में राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव का बयान आया है। वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने बताया कि इसकी शुरुआत झारखंड स्थापना दिवस यानी 15 नवंबर से की जाएगी।

किसे मिलेगा इसका लाभ

सरकार द्वारा ₹1 प्रति किलो चना दाल वितरण की योजना का लाभ झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल लोगों को ही मिलेगा। इस स्कीम के तहत राज्य के 65 लाख कार्डधारी लाभान्वित होंगे। उल्लेखनीय है कि गत् 11 अगस्त को सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई थी। बैठक में राज्य के सभी कार्डधारी को ₹1 प्रति किलो की दर से चना दाल देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया था। कैबिनेट ने फैसला लिया था कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 एवं झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के सभी लाभूक परिवारों को प्रति परिवार एक किलोग्राम चना दाल प्रतिमाह ₹1 प्रति किलो की दर से दिया जाएगा।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पांकी में तरावीह की नमाज मुकम्मल, जश्ने मिलाद में बताया गया रमजान व कुरआन की फ़ज़ीलत

पलामू डेस्क : पांकी प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद चौक स्थित अहले सुन्नत जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई।

error: Content is protected !!