Home » झारखंड » पलामू » जोड़-घटाव करनेवाले नेता से पांकी के लोगों को सावधान रहने की जरूरत : ओंकारनाथ जयसवाल

जोड़-घटाव करनेवाले नेता से पांकी के लोगों को सावधान रहने की जरूरत : ओंकारनाथ जयसवाल

पलामू डेस्क : पांकी विधानसभा के सभी नेता जोड़-घटाव में माहिर हैं। उनके लिए पैसा महत्वपूर्ण है। आम जनता का काम अपना नफा-नुकसान समझ कर करते हैं। यहां के लोगों को इनसे सावधान रहने की आवश्यकता है। उक्त बातें आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ओंकारनाथ जयसवाल ने कही। वे लक्ष्मी पूजा के अवसर पर विधानसभा के मनातू के मीटार में उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसके अलावा उन्होंने ने पसहर, ताल, गोइंदी, उच्चहारा, कावलपुर, टरिया सहित विधानसभा के कई पूजा पंडाल में शामिल हुए और लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा के लोग ऊब चुके हैं। विधायक की कार्यशैली से लोग परेशान हैं। लोगों की सारी समस्याएं जस की तस बनी हुई है। पूर्व और वर्तमान विधायक पैसा कमाने में अपना दिमाग अधिक लगाते हैं। ओंकारनाथ जयसवाल ने पूजा कमेटी के लोगों को गमछा देकर सम्मानित किया और सबको ढेर सारी शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर उनके साथ आम आदमी पार्टी के लालू यादव, अमित गुप्ता, अमरेश मेहता, राकेश रवि, महेंद्र भुइयां, अरुण वर्मा, गौतम गुप्ता, गिरेंद्र प्रजापति सहित कई लोग शामिल थे।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पांकी में तरावीह की नमाज मुकम्मल, जश्ने मिलाद में बताया गया रमजान व कुरआन की फ़ज़ीलत

पलामू डेस्क : पांकी प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद चौक स्थित अहले सुन्नत जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई।

error: Content is protected !!