Home » झारखंड » पलामू » धरती आबा के सपनों के साथ विश्वासघात कर रही है केंद्र की भाजपा सरकार : खुशबू कुमारी

धरती आबा के सपनों के साथ विश्वासघात कर रही है केंद्र की भाजपा सरकार : खुशबू कुमारी

पलामू डेस्क : झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा के तत्वाधान में धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पूरे झारखंड में जनाधिकार मार्च निकाला जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत मेदिनीनगर में भी बुधवार को जनाधिकार मार्च निकाल कर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर सभा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम को कई वक्ताओं ने संबोधित करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

धरती आबा के सपनों के साथ विश्वासघात कर रही है केंद्र की भाजपा सरकार : खुशबू कुमारी 

मौके पर सभा को संबोधित करते हुए पांकी मध्य से जिला परिषद सदस्या खुशबू कुमारी ने केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कटघरे में खड़ा किया। मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का धरती आबा के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम सिर्फ छलावा मात्र है। भाजपा सरकार ने लगातार आदिवासी समाज से जल, जंगल और जमीन छीनने का काम किया है। जिस खूंटी जिले में आज प्रधानमंत्री आदिवासी हित का दिखावा करने पहुंचे हैं, उसी खूंटी में राज्य की तत्कालीन भाजपा की सरकार ने पांचवीं अनुसूची को लागू करने की मांग कर रहे सैंकड़ों आदिवासी युवाओं पर देशद्रोह का मुकदमा कर जेल में डाल दिया था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनसमस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। लोग बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी, महंगाई जैसी विकराल समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार सारी समृद्धि अंबानी और अदानी की झोली में डालने में लगे हैं। झारखंड हित का दिखावा करनेवाली मोदी सरकार ने ही यहां के लाभुकों के हक का 74 हजार मीट्रिक टन अनाज रोक दिया।

कौन-कौन रहे मौजूद 

धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम व जनाधिकार मार्च में विभिन्न सामाजिक संगठनों के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। सभा का संचालन झामस जिला सचिव रामराज पासवान ने किया। सर्वप्रथम माल्यार्पण मजदूर नेता गौतम दा, भाकपा माले कार्यकारी सचिव रवींद्र भुईयां, झारखंड राज्य विद्यालय रसोईया संघ के राज्य अध्यक्ष अनीता देवी, पांकी मध्य जिला परिषद् खुशबू कुमारी, झामस जिला अध्यक्ष नर्वदेष सिंह, आइसा राज्य सचिव त्रिलोकी नाथ, प्रदीप विश्वकर्मा, सरफराज आलम, कपिल प्रजापति, महेंद्र राम, पवन विश्वकर्मा आदि ने मौके पर मौजूद रहकर सभा को संबोधित किया।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!