Home » झारखंड » पलामू » कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

नरेंद्र सिंह, विश्रामपुर : कांग्रेस की नगर कमेटी ने पार्टी कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती श्रद्धापूर्वक मनायी। नगर कांग्रेस अध्यक्ष ऋषि पांडेय पार्टीजनों कांग्रेसियों के साथ भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किए। नगर कांग्रेस अध्यक्ष ऋषि पांडेय ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि बिरसा मुंडा एक महान योद्धा, स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक आदिवासी नेता थे। उनके बताये मार्ग पर चल कर ही सभ्य समाज का निर्माण संभव है। इस अवसर पर नगर कांग्रेसियों ने भगवान बिरसा के आदर्शो को जीवन में उतारने का सामूहिक संकल्प लिया।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पांकी में तरावीह की नमाज मुकम्मल, जश्ने मिलाद में बताया गया रमजान व कुरआन की फ़ज़ीलत

पलामू डेस्क : पांकी प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद चौक स्थित अहले सुन्नत जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई।

error: Content is protected !!