Home » झारखंड » राँची » सफाई के दौरान बालकनी से गिरा पानी तो घर में लगा दी आग, मामूली विवाद के बाद बरियातू में उपद्रव, प्राथमिकी दर्ज

सफाई के दौरान बालकनी से गिरा पानी तो घर में लगा दी आग, मामूली विवाद के बाद बरियातू में उपद्रव, प्राथमिकी दर्ज

प्रतीकात्मक फ़ोटो

रांची डेस्क : राजधानी रांची में फ्लैट की बालकनी से थोड़ा सा पानी गिरने के विवाद में हिंसक रूप ले लिया। विवाद के बाद एक पक्ष ने अपने समर्थकों के साथ फ्लैट में घुसकर पूरे फ्लैट में ही आग लगा दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग पर काबू पाने के लिए तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाना पड़ा।

क्या है पूरा मामला

मामला रांची के बरियातू थाना इलाके में स्थित जनता फ्लैट की है। भुक्तभोगी महिला ने बरियातू थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में महिला ने आरोप लगाया है कि वह घर की सफाई कर रही थी। इसी बीच थोड़ा पानी नीचे गिर गया। इसे लेकर नीचे मौजूद मनोज उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। इसके कुछ ही देर बाद आरोपी मनोज अपने कुछ समर्थकों के साथ फ्लैट में घुस गया और महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बाद मनोज और उनके समर्थकों ने फ्लैट को आग के हवाले कर दिया। कुछ ही समय में आग ने भयानक रूप ले लिया। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। हालांकि पड़ोसियों व अन्य लोगों ने आग बुझाने और सामानों को बचाने की भरपूर कोशिश की। लेकिन जब तक आग को बुझाया जाता, आग से घर में रखें पलंग, आलमीरा, फ्रिज सहित अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गए। महिला ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि महिला ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

घटना की प्राथमिकी रांची के बरियातू थाना में दर्ज कर ली गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। पुलिस ने मामले में जनता फ्लैट के अन्य लोगों से पूछ्ताछ भी की है। लोगो ने पुलिस को बताया है कि मामूली से विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पांकी में तरावीह की नमाज मुकम्मल, जश्ने मिलाद में बताया गया रमजान व कुरआन की फ़ज़ीलत

पलामू डेस्क : पांकी प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद चौक स्थित अहले सुन्नत जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई।

error: Content is protected !!