Home » झारखंड » गिरीडीह » दो नाबालिग चचेरी बहनों के साथ दुष्कर्म, आरोपियों ने किसी को बताने पर दी जान मारने की धमकी

दो नाबालिग चचेरी बहनों के साथ दुष्कर्म, आरोपियों ने किसी को बताने पर दी जान मारने की धमकी

गिरिडीह डेस्क : झारखंड के गिरिडीह जिले से दो नाबालिग चचेरी बहनों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के दौरान आरोपियों ने पीड़िता का वीडियो भी बना कर वायरल कर दिया है। साथ ही आरोपियों ने घटना की जानकारी किसी को देने पर दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी है। दोनों पीड़ित किशोरियों की उम्र 13 व 17 वर्ष है। पूरा मामला गिरिडीह जिले के तीसरी थाना क्षेत्र का है। दोनों के परिजनों ने तीसरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है।

क्या है पूरा मामला

प्राथमिकी के लिए दिए गए आवेदन में पीडिता के परिजनों ने कहा है कि सोमवार की दोपहर में दोनों बहनें बकरी को खाने के लिए जंगल से पत्ता लाने गई थी। इसी बीच आरोपी सचिन यादव (22 वर्ष), अरुण यादव (20 वर्ष) व उदय यादव (20 वर्ष) वहां आ धमका। किशोरियों को जान मरने व अन्य भय दिखाकर सचिन यादव ने 13 वर्षीय किशोरी के साथ व अरुण यादव ने 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। वहीं तीसरे युवक उदय यादव ने पूरी घटना का वीडियो बनाया और उसने इस वीडियो को वायरल भ कर दिया।घटना के संबंध में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!