Home » राज्य » बिहार » पकड़ौआ विवाह : नवनियुक्त शिक्षक का अपहरण कर बंदूक की नोंक पर जबरन करा दी शादी

पकड़ौआ विवाह : नवनियुक्त शिक्षक का अपहरण कर बंदूक की नोंक पर जबरन करा दी शादी

बिहार डेस्क : बिहार में एक बार पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है। ताजा मामला राज्य के वैशाली जिले से सामने आया है। जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पदस्थापित नवनियुक्त शिक्षक को बंदूक की नोक पर अगवा कर उसकी शादी करा दी गयी। उल्लेखनीय है कि बिहार में इस तरह की शादी के अनेक मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। कुछ दिन पूर्व पटना हाईकोर्ट ने ऐसे ही एक शादी को रद्द कर दिया था। उक्त मामले में लड़की ने आरोप लगाया था कि उसकी शादी जबरन अगवा कर कराई गई थी।

क्या है ताजा मामला

भुक्तभोगी गौतम कुमार का चयन बीपीएससी के द्वारा शिक्षक के रूप में हुआ है। उसने हाल ही में उत्क्रमित मध्य विद्यालय में योगदान दिया था। स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार की शाम में बोलेरो से कुछ लोग स्कूल पहुंचे और शिक्षक का बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पूछ्ताछ के लिए हिरासत में भी लिया और उसकी निशानदेही पर लगातार छापेमारी भी करती रही। शिक्षक के अपहरण के आक्रोश में तथा उसकी रिहाई के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम भी किया।

बंदूक की नोंक पर करा दिया पकड़ौआ विवाह

हालांकि जब तक पुलिस कुछ पता लगा पाती, इससे पहले ही गुरुवार की दोपहर में परिजनों को सूचना मिली की रेपुरा गांव में शिक्षक का पकड़ौआ विवाह करा दिया गया है। इसके बाद पुलिस ने एक घंटे के अंदर अपहृत शिक्षक व लड़की को बरामद कर थान ले आई। शिक्षक के परिजनों का आरोप है कि पातेपुर थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव निवासी राजेश राय ने गौतम का अपहरण करने के बाद बंदूक की नोक पर उसकी शादी अपनी बेटी चांदनी कुमारी से करवा दी। शादी से मना करने कारण शिक्षक के साथ मारपीट भी की गयी है। इस मामले में स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने ड्यूटी के दौरान शिक्षक का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत भी दर्ज कराया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष हसन सरदार ने कहा कि कथित तौर पर अपहृत शिक्षक को बरामद कर लिया गया है। परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिक भी दर्ज की गयी है। अपहृत शिक्षक का कोर्ट में भी बयान दर्ज कराया जाएगा

क्या है पकड़ौआ विवाह

पकड़ौआ विवाह एक तरह की शादी है, जिसमें लड़की पक्ष के लोग लड़के को अपनी मर्जी के मुताबिक अगवा कर उसकी शादी लड़की से करा देते हैं। बिहार में इस तरह की शादी का पुराना इतिहास भी रहा है। वर्ष 1980 और उससे पहले के दशकों में बिहार में इस तरह की जबरन शादी का प्रचलन था। खासकर उत्तर बिहार में इस तरह की शादियां ज्यादा देखने को मिलती थी। अभी हाल ही में पटना हाईकोर्ट ने ऐसे ही एक मामले की सुनवाई करते हुए पकड़ौआ विवाह के तहत जबरन कराई गई शादी की मान्यता को रद्द कर दिया है। इस मामले में युवक ने आरोप लगाया था कि उसकी शादी अगवा करके जबरन कराई गई थी। बिहार की इस कुप्रथा पर फ़िल्म एवं टीवी सीरियल तक बन चुके हैं। बिहार पुलिस के आंकड़ों के अनुसार प्रत्येक वर्ष जबरन शादी के हजारों मामले दर्ज किए जाते हैं।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!