Home » झारखंड » गुमला » तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर नदी में गिरा ऑटो, आठ लोग हुए घायल

तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर नदी में गिरा ऑटो, आठ लोग हुए घायल

गुमला डेस्क : जिले से एक बड़े हादसे की खबर निकल कर सामने आई है। गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के टुडुरमा के पास शनिवार की सुबह यात्रियों से भरा ऑटो नदी में गिर गई। इस दुर्घटना में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से राहत व बचाव कार्य चलाया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजवाया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह कुछ लोग ऑटो पर सवार होकर दोना-पत्तल बेचने गुमला शहर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही रायडीह थाना क्षेत्र के टुडुरमा के समीप ऑटो तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया, जिससे 8 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायल लोग रायडीह प्रखण्ड के रायडीह प्रखंड के काटु जामटोली निवासी हैं।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

error: Content is protected !!