Home » झारखंड » पलामू » बच्चों के बीच विवाद के बाद ननद-भाभी में हुई थी नोंक- झोंक, ननद ने जहर खाकर दे दी जान

बच्चों के बीच विवाद के बाद ननद-भाभी में हुई थी नोंक- झोंक, ननद ने जहर खाकर दे दी जान

गढ़वा डेस्क : पारिवारिक विवाद में एक विवाहिता ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। मृतका की पहचान पलामू जिले के उटारी रोड थाना क्षेत्र के लकड़ाही की निवासी अखिलेश रजवार की पत्नी मुनिया देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ननद-भाभी के बीच हुई नोकझोंक के बाद महिला ने जहर खाकर जान दे दी।

क्या है पूरा मामला

घटना के संबंध में मृतका की मां ने बताया कि उसकी बेटी मुनिया देवी विगत एक साल से जिले के बिशनपुरा थाना क्षेत्र के पतिहारी गांव में अपने मायके में रह रही थी। सोमवार को मुनिया देवी के बड़े भाई केश्वर रजवार के बेटे तथा मुनिया देवी के बेटे के बीच खाना खाने के दौरान झगड़ा हुआ था। बच्चों की लड़ाई को लेकर मुनिया देवी एवं उसकी भाभी यानि कि केश्वर रजवार की पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद मुनिया देवी ने आक्रोशित होकर जहर खा लिया। जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों को मामले की जानकारी हुई। तब तक मुनिया देवी की हालत गंभीर हो चुकी थी। जानकारी होने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!