Home » झारखंड » राँची » पलामू : घर में अकेली देखकर नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म, विरोध करने पर पीड़िता को पीट कर तोड़ा हाथ

पलामू : घर में अकेली देखकर नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म, विरोध करने पर पीड़िता को पीट कर तोड़ा हाथ

गौरी शंकर सिंह, छत्तरपुर : पलामू जिले से नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की शर्मनाक घटना सामने आई है। मामला जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के एक सुदूरवर्ती गांव का है। नाबालिग किशोरी को घर में अकेला देख गांव के ही युवक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। ग्रामीणों के सहयोग से बुधवार की देर शाम पीड़िता को छत्तरपुर महिला थाना लाया गया और मामला दर्ज कराया गया।

क्या है पूरा मामला

घटना के संबंध में पीड़िता के परिजनों ने बताया कि बीते मंगलवार को सभी घरवाले वन तुलसी का बीज बेचने छत्तरपुर बाजार गए थे। इस दौरान नाबालिग पीड़िता घर में अकेले थी। इसी दौरान घर के बगल में ट्रैक्टर से खेत जोत रहा काला पहाड़ गांव के बीरवा टोला निवासी रामदुलार यादव का 35 वर्षीय पुत्र बिरजू यादव 11 बजे दिन में घर में घुस कर किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने किशोरी की पिटाई किया, जिससे उसका हाथ भी टूट गया है। इस दौरान पीड़िता बेहोश हो गई। घंटो बेहोश रहने के बाद जब वो होश में आई तो घर से बाहर निकली। उसी समय गांव की एक महिला वहां से गुजर रही थी तो पीड़िता ने उसे आप बीती सुनाई। तब महिला ने घटना की जानकारी गांववालों को दी। तब ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पंचायत के मुखिया अनिता देवी व मुखिया पति प्रमोद कुमार यादव को बताई। ग्रामीणों के सहयोग से बुधवार की देर शाम पीड़िता को छत्तरपुर महिला थाना लाया गया और मामला दर्ज कराया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी के घर में तालाबंदी कर दी है।

परिजन ने मुखिया के पति पर लगाया मामला दबाने का प्रयास करने का आरोप 

पीड़िता परिजन पंचायत की मुखिया अनीता देवी के पति प्रमोद यादव पर दुष्कर्म के मामले को दबाने का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। नाबालिग पीड़िता के दादा ने आरोप लगाया कि मुखिया के पति प्रमोद कुमार यादव ने मामला को दबाने के लिए पीड़िता व हम परिजनों को गांव में ही रोक कर रखा,  जिससे घटना की सूचना तत्काल पुलिस को नहीं दी जा सकी। ऐसे में आरोपी और उसके परिजन घर छोड़ कर भागने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि मुखिया के पति ने यदि हमें नहीं रोका होता तो तत्काल सूचना मिलने पर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर सकती थी। इधर मुखिया के पति ने अपने ऊपर लगाए गए आरोप को गलत और बेबुनियाद बताया है।

क्या कहना है एसडीपीओ का 

एसडीपीओ अजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़िता के बयान पर बिरजू यादव के विरुद्ध प्रथिमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का इलाज भी कराया जा रहा है।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पांकी में तरावीह की नमाज मुकम्मल, जश्ने मिलाद में बताया गया रमजान व कुरआन की फ़ज़ीलत

पलामू डेस्क : पांकी प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद चौक स्थित अहले सुन्नत जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई।

error: Content is protected !!