Home » झारखंड » पलामू » प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी के खिलाफ़ लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता, चार नक्सली हथियार के साथ गिरफ्तार

प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी के खिलाफ़ लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता, चार नक्सली हथियार के साथ गिरफ्तार

लातेहार डेस्क : जिले की पुलिस को प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी के खिलाफ़ बड़ी सफलता हाथ लगी है। लातेहार जिला के छिपादोहर पुलिस ने जेजेएमपी के चार नक्सलियों को हथियार व लेवी की राशि के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नक्सलियों को गुरुवार की शाम में गिरफ्तार किया है। नक्सलियों की गिरफ्तारी की जानकारी बरवाडीह सर्किल के इंस्पेक्टर अनिल उरांव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी

बरवाडीह सर्किल इंस्पेक्टर अनिल उरांव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छिपादोहर थाना क्षेत्र के हंसराज टोला में नवीन तिर्की घर के पास कुछ अज्ञात अपराधी हथियार के साथ पहुंच कर ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो मामले को सच पाया। नवीन तिर्की के घर में घुसकर कुछ लोग उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर रहे थे। पुलिस को देखकर अपराधी भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए चार अपराधियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान जेजेएमपी के नक्सली सामदेव सिंह, रामसुन्दर सिंह, अख्तर अंसारी और लक्ष्मण ठाकुर के रूप में हुई है। वहीं मौके से एक और नक्सली मोहन परहिया उर्फ आलोक परहिया भागने में कामयाब रहा। गिरफ्तार सभी नक्सली लातेहार जिला क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।

लेवी वसूलने और जमीन पर कब्जा दिलाने आए थे नक्सली

बरवाडीह सर्किल इंस्पेक्टर ने बताया की पुलिस के हत्थे चढ़े चारों नक्सली जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहरा के कहने पर लेवी वसूलने और जमीन पर कब्जा दिलाने आए थे। उन्होंने बताया की ये सभी लोग हंसराज टोला में अपने संगठन के पुराने साथी मोहन परहिया के कहने पर जमीन का कब्जा दिलाने आए थे। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, दो कारतूस, चार मोबाईल, लेवी के ₹71,000 नकद तथा एक स्विफ्ट कार (जेएच 01 ईजे-3734) बरामद किया है। पुलिस की छापेमारी टीम में छिपादोहर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, एसआई रंजीत राम, एसआई काशी महली सहित कई जवान शामिल थे।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

онлайн – Gama Casino Online – обзор.448

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор онлайн-казино Gama Casino Преимущества Недостатки Преимущества и

error: Content is protected !!