Home » झारखंड » राँची » तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने चार को कुचला, हादसे में एक बच्चे की दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने चार को कुचला, हादसे में एक बच्चे की दर्दनाक मौत

हजारीबाग डेस्क : जिले के बड़कागांव से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। हजारीबाग-बड़कागांव मुख्य पथ पर स्थित सीकरी गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में रेहान रजा नाम के एक बच्चे की मौत हो गई है। घटना मंगलवार शाम करीब 4:15 बजे की है।

कैसे हुआ हादसा

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की शाम में करीब चार बजे एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार में हजारीबाग से बड़कागांव की ओर आ रहा था। जैसे ही वह सीकरी गांव के समीप पहुंचा, तेज रफ्तार होने के कारण ट्रैक्टर एक वाहन से टकराते-टकराते बच तो गया। लेकिन इस दरमियान चालक का ट्रैक्टर पर से नियंत्रण समाप्त हो गया और ट्रैक्टर ने सड़क किनारे चल रहे चार लोगों को अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया। हादसे में सयूब अंसारी के पुत्र रेहान रजा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल तीन अन्य लोगों को हजारीबाग व बड़कागांव के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हजारीबाग-बड़कागांव मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। बाद में स्थानीय पुलिस के समझाने और उचित कारवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। उल्लेखनीय है कि ट्रैक्टर (जेएच 02 एम-7970) जमनीडीह निवासी कामेश्वर महतो का था।

Shahid Alam
Author: Shahid Alam

Editor

0
0

RELATED LATEST NEWS

error: Content is protected !!